back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Mithun Chakraborty Remark: BJP नहीं जीती तो बंगाल में नहीं बचेंगे हिंदू, मिथुन चक्रवर्ती का बड़ा दावा

बीजेपी नेता और बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर 2026 में बीजेपी सत्ता में नहीं आई, तो बंगाल में हिंदू बंगालियों का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी नेता और बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर 2026 में बीजेपी सत्ता में नहीं आई, तो बंगाल में हिंदू बंगालियों का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा।

बीजेपी की जीत जरूरी- मिथुन चक्रवर्ती

बीजेपी के एक कार्यक्रम में बोलते हुए मिथुन चक्रवर्ती ने कहा,”अगर हम (BJP) चुनाव नहीं जीतते हैं, तो बंगाल में हिंदू सुरक्षित नहीं रहेंगे। विपक्षी दल सत्ता में आते ही हमें खत्म करने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बांग्लादेश के हालात से सबक लेने की जरूरत है, ताकि बंगाल में हिंदू बंगालियों को कोई खतरा न हो।

बीजेपी को जिताने की अपील

मिथुन चक्रवर्ती ने अपने समर्थकों से बीजेपी उम्मीदवारों को वोट देने की अपील करते हुए कहा,”किसी भी व्यक्तिगत पसंद-नापसंद को भूल जाइए। पहले हमें चुनाव जीतना है, बाकी बातें बाद में देखी जाएंगी। उनका बयान हिंदू वोटों को लामबंद करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

2026 चुनाव पर सबकी नजर

बंगाल में मार्च-अप्रैल 2026 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। राज्य में कुल 294 सीटें हैं, और बहुमत के लिए 148 सीटें जरूरी हैं। 2021 चुनाव में टीएमसी को 215 और बीजेपी को 77 सीटें मिली थीं। इस बार बीजेपी राज्य में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में है।

अमित शाह ने भी किया था बड़ा दावा

इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में कहा था,”दिल्ली में कमल खिल चुका है, अब बंगाल की बारी है। बीजेपी राज्य में अपनी चुनावी रणनीति तेज कर रही है, और मिथुन चक्रवर्ती का यह बयान उसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। मिथुन चक्रवर्ती के बयान के बाद बंगाल की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। अब देखना यह होगा कि क्या बीजेपी अगले साल सत्ता में वापसी कर पाएगी या फिर टीएमसी अपनी पकड़ बनाए रखेगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी तापमान बढ़ने लगा है। ऐसे में भी पार्टिया अपनी अपनी रणनीति को...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...