back to top
33.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

BJP ने 4 राज्यों में नियुक्त किए चुनाव प्रभारी, शिवराज को झारखंड तो धर्मेंद्र प्रधान को मिला हरियाणा का जिम्मा

Assembly Elections 2024: चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने राज्यों के लिए चुनाव प्रभारियों और सह प्रभारियों की नियुक्ती कर दी है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद अब एक बार फिर भाजपा ने चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी करनी शुरू कर दी है। इसके लिए पार्टी ने चरों राज्यों के चुनाव प्रभारियों और सह प्रभारियों की नियुक्ती कर दी है। इसमें पार्टी की तरफ से महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और जम्मू-कश्मीर के लिए प्रदेश चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। 

झारखंड का जिम्मा शिवराज सिंह को मिला

आपको बता दें की इसी साल के अन्त में कई राज्यों में विधानसभा चुनाव है। जिसको लेकर बाजपा ने आज चुनाव प्रभारियों और सह प्रभारियों की नियुक्ती की है। बाजपा द्वारा जारी पत्र के अनुसार इस बार के विधानसभा चुनाव में महाराष्ट्र के लिए भूपेंद्र यादव को चुनाव प्रभारी और अश्विनी वैष्णव को चुनाव सह प्रभारी नियुक्त किया है। तो वहीं हरियाणा में धर्मेंद्र प्रधान को प्रदेश चुनाव प्रभारी और बिप्लब देब को प्रदेश चुनाव सह प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ झारखंड का जिम्मा शिवराज सिंह को दिया गया है। यहां पार्टी ने हिमंत बिस्वा सरमा को सह प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं, जम्मू कश्मीर की जिम्मेदारी जी किशन रेड्डी को दी गई है। 

साल के अन्त में कई राज्यों में है विधानसभा चुनाव

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के बाद अब साल के अंत तक महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में भाजपा अब एक और चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। इसके लिए पार्टी ने चारों राज्यों में प्रभारी और सह प्रभारी के नामों का ऐलान कर दिया है। जैसा कि आपको पता है, महाराष्ट्र में विधानसभा का कार्यकाल इस साल के अंत में खत्म होने वाला है। इसी तरह हरियाणा में भी विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर 2024 को खत्म हो रहा है। वहीं, जम्मू कश्मीर में सुप्रीम कोर्ट ने सितंबर 2024 तक चुनाव कराने का आदेश दे दिया है। तो इन सभी राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

MGNREGA पर घमासान! क्या है VB-G RAM G बिल? जिसे लोकसभा में आज पेश करेंगे कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार आज लोकसभा में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) की जगह एक नया कानून लाने की तैयारी...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...