back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Birthday Special: विरासत में मिला था ‘वनवास, जानिए भूपेश बघेल फिर कैसे बने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री?

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपना 64वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका राजनीतिक सफर संघर्षों और चुनौतियों से भरा रहा है, लेकिन उन्होंने हर मुश्किल का डटकर सामना किया है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपना 64वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका राजनीतिक सफर संघर्षों और चुनौतियों से भरा रहा है, लेकिन उन्होंने हर मुश्किल का डटकर सामना किया और अपनी काबिलियत से खास पहचान बनाई। 2018 में कांग्रेस को ऐतिहासिक जीत दिलाकर बघेल ने पार्टी का वनवास खत्म किया और जनता का भरोसा जीता।

कांग्रेस के वनवास को किया खत्म

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी 2003 से सत्ता से बाहर थी. 2013 में हुए झीरम घाटी हमले ने पार्टी को और कमजोर कर दिया, जिसमें कई बड़े नेता मारे गए. ऐसे कठिन समय में 2014 में भूपेश बघेल को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया. उन्होंने बिखरी हुई कांग्रेस को जोड़ने का काम किया और संगठन को फिर से खड़ा किया।

2018 में लिखी जीत की नई कहानी

भूपेश बघेल ने 2018 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को शानदार जीत दिलाई. कांग्रेस ने 90 में से 68 सीटें जीतकर नया इतिहास रचा। इस जीत का श्रेय सबसे ज्यादा बघेल को मिला. इसके बाद कांग्रेस ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाया, 2018 के चुनाव में बघेल ने तीन बड़ी चुनौतियों का सामना किया पाटन सीट पर अपने ही भतीजे विजय बघेल से मुकाबला। प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए पूरे राज्य में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी। अजीत जोगी और बीएसपी गठबंधन से त्रिकोणीय मुकाबला था। लेकिन उन्होंने इन तीनों मोर्चों पर जीत दर्ज कराई और कांग्रेस को सत्ता में पहुंचाया। सीएम बनने के बाद भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के किसानों, मजदूरों और गरीबों के लिए कई योजनाएं शुरू कीं। गोधन न्याय योजना, नरवा-गरुवा-घुरुवा-बाड़ी योजना जैसी पहल ने उन्हें जनता से जोड़े रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गोधन न्याय योजना की सराहना की थी।

80 के दशक से शुरू हुई राजनीति

23 अगस्त 1961 को दुर्ग जिले की पाटन तहसील में किसान परिवार में जन्मे बघेल ने 80 के दशक में यूथ कांग्रेस से राजनीति की शुरुआत की. 1993 में पहली बार विधायक बने और धीरे-धीरे कांग्रेस में मजबूत नेतृत्वकर्ता के रूप में पहचान बनाई।

Advertisementspot_img

Also Read:

Birthday Special: पत्नी की आखिरी इच्छा पूरी नहीं कर पाए तो रो पड़े थे नीतीश कुमार, जन्मदिन पर जानिए उनकी जिंदगी के अनसुने किस्से

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। सूबे की राजनीति में कई बड़े चेहरे रहे हैं,...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵