back to top
33.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

PM Modi और बांग्लादेशी PM शेख हसीना के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता, कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर दिया जोर

पीएम मोदी और बांग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख हसीना ने आज द्विपक्षीय वार्ता की। इस दौरान पीएम मोदी ने बांग्लादेश के साथ आर्थिक साझेदारी समझौते पर वार्ता शुरू करने पर सहमति जताई।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने द्विपक्षीय वार्ता की। इस दौरान पीएम मोदी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि भारत बांग्लादेश में बेहतर रेलवे कनेक्टिविटी, डिजिटलीकरण व समुद्री और आसमानी सुरक्षा को मजबूती प्रदान करने का साथी बनेगा। इस दौरान पीएम मोदी ने बांग्लादेश के साथ आर्थिक साझेदारी समझौते पर वार्ता शुरू करने पर सहमति जताई।

बांग्लादेश भारत का सबसे बड़ा विकास साझेदार है- मोदी

पीएम मोदी ने बांग्लादेशी पीएम शेख हसीना के साथ बातचीत करते हुए कहा कि बांग्लादेश भारत का सबसे बड़ा विकास साझेदार है। इसलिए भारत उसके साथ संबंधों को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। दोनों पक्षों ने डिजिटल क्षेत्र, समुद्री क्षेत्र और रेलवे सहित अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए कई समझौतों पर हस्ताक्षर किये। इस दौरान भारत और बांग्लादेश ने हरित साझेदारी को लेकर साझा दृष्टिपत्र को अंतिम रूप दिया।

व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते पर दोनों देश हुए सहमत

पीएम मोदी और बांग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख हसीना के बीच हुई इस वार्ता को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मीडिया को जारी अपने बयान में मोदी ने कहा कि दोनों पक्ष आर्थिक संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते पर बातचीत शुरू करने पर भी दोनों पक्ष सहमत हुए हैं। पीएम मोदी ने आगे कहा कि हम बांग्लादेश के साथ रक्षा सहयोग को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा किए। इसके अलावा हिंद प्रशांत महासागर पहल में शामिल होने के बंग्लादेश के फैसले का हम स्वागत करते हैं। 

पीएम मोदी ने कहा कि भारत हमेशा से बांग्लादेश के संबंधों को महत्व देता रहा है। वहीं बांग्लादेश भी भारत की एक्ट ईस्ट नीति, पड़ोसी पहले नीति, सागर नीति और हिंद प्रशांत दृष्टिकोण के केंद्र में है। इसपर हसीना ने कहा कि भारत हमारा परखा हुआ मित्र और अहम पड़ोसी है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

इज़रायल में खुला रोजगार का सुनहरा अवसर, PM मोदी और नेतन्याहू ने 50,000 भारतीयों को नौकरी देने का किया ऐलान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत और इज़रायल के बीच कूटनीतिक और आर्थिक संबंधों में एक बड़ा मोड़ आ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इज़रायली...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...