back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार : तेजप्रताप प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद पर कार्रवाई को लेकर अड़े

पटना, 19 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में तकरार अब सार्वजनिक हो चुका है। इस बीच, छात्र राजद अध्यक्ष पद से आकाश यादव को हटाए जाने से नाराज तेजप्रताप यादव ने गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह पर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वे कोर्ट जाएंगे और जब तक कार्रवाई नहीं होगी, तब तक पार्टी के किसी गतिविधि में शामिल नहीं होंगे। पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए हसनपुर के विधायक तेजप्रताप ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष पार्टी संविधान से अलग हटकर काम कर रहे हैं। तेजप्रताप ने सवाल किया, किसी को पार्टी से हटाने से पहले आपने शोकाउज नोटिस क्यों नहीं भेजा। पार्टी और नियम के विरुद्ध जाकर प्रदेश अध्यक्ष ने यह कार्रवाई की है। बिना नियम कानून जाने कोई प्रदेश अध्यक्ष थोड़े ही बन जाता है। उन्होंने कहा कि यह कोई देखे या नहीं देखे लेकिन जनता सब कुछ देख रही है। इसका खामियाजा पार्टी को भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि वे सत्य के साथ हैं। सत्य की विजय होगी। ऐसे ही सत्यमेव जयते नहीं किया जाता है। उन्होंने कहा, हम बराबर सच्चाई के साथ खड़े हैं। राजद प्रदेश अध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, राजद कार्यालय का हाल यह है कि कोई आदमी पार्टी कार्यालय में जाना नहीं चाहता। आम कार्यकर्ताओं, यहां तक कि विधायकों को बेइज्जत किया जाता है। तेजप्रताप ने जगदानंद सिंह पर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वे कोर्ट जाएंगे। जब तक कार्रवाई नहीं होगी तब तक वे पार्टी की किसी गतिविधि में शामिल नहीं होंगे। उल्लेखनीय है कि सिंह ने बुधवार को तेजप्रताप के करीबी माने जाने वाले छात्र राजद अध्यक्ष आकाश यादव को पद से हटाते हुए गगन कुमार को यह जिम्मेदारी दे दी। –आईएएनएस एमएनपी/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

RR vs RCB: गुवाहाटी में रन बरसने तय, जानें पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 का 16वां...

Stock Market Today: हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार में शानदार उछाल, Sensex 428 अंक चढ़ा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 10 अप्रैल को भारतीय शेयर...

Petrol-Diesel & Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी में भारी गिरावट, जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार को सोने और चांदी की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵