back to top
23.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार मद्य निषेध और उत्पाद संशोधन विधेयक विधानसभा से पारित

पटना, 30 मार्च (आईएएनएस)। बिहार में मद्य निषेध और उत्पाद (संशोधन) विधेयक 2022 बुधवार को विधानसभा में पारित हो गया। मद्य निषेध और उत्पाद विभाग के मंत्री सुनील कुमार ने सदन में मद्य निषेध और उत्पाद संशोधन विधेयक 2022 पेश किया और सदन से मंजूरी की मांग की। उन्होंने कहा कि अदालतों पर इस मामले में पकडे गए लोगों की संख्या के बाद काफी दबाव था, जिस कारण संशोधन आवश्यक हो गया था। मंत्री सुनील कुमार ने बताया कि पहली बार शराब पीये पकड़े जाने पर मजिस्ट्रेट के स्तर पर ही जुमार्ना देकर जामनत का प्रावधान किया गया है। जुमार्ना नहीं देने की स्थिति में एक महीने तक की जेल हो सकती है। बार-बार शराब पीये पकड़े जाने पर जुर्माना और जेल दोनों हो सकती है। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि यह पूरी तरह से मजिस्ट्रेट पर भी निर्भर करेगा, वह जमानत देता है या नहीं। विधानसभा में इस कानून पर संशोधन के दौरान विपक्षी सदस्यों की संख्या काफी कम थी। इस संशोधित कानून के मुताबिक पहली बार कम मात्रा में शराब के साथ पकड़ी जाने वाली गाड़ी खासकर छोटी गाड़ी को जब्त करने के बजाए जुर्माना लेकर छोड़ा जा सकता है। इसमें बड़े और मालवाहक वाहन शामिल नहीं होंगे। उल्लेखनीय है कि 5 अप्रैल 2016 को राज्य में पूर्ण शराबबंदी लागू की गयी थी। इसे पूरी सख्ती से लागू करने के लिए सशक्त कानून बनाया गया था। इसके बाद अब तक इसमें कई संशोधन हो चुके हैं। गौरतलब है कि न्यायालय द्वारा भी इस कानून को लेकर सवाल उठाए गए थे। –आईएएनएस एमएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

हिजाब विवाद के बाद डॉ. नुसरत परवीन ने 23 दिन बाद ज्वाइन कर ली नौकरी, पटना सदर पीएचसी में तैनात

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । आयुष चिकित्सक डॉ. नुसरत परवीन ने 23 दिन की प्रतीक्षा के बाद आखिरकार अपनी नौकरी ज्वाइन कर दी...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...