back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार : वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट पर पीएम की तस्वीर पर मांझी का तंज, भाजपा ने दी नसीहत (लीड-1)

पटना, 24 मई (आईएएनएस)। वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर अब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल उनके ही सहयोगियों को रास नहीं आ रही है। बिहार सरकार में शामिल हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी ने कहा कि अगर वैक्सीन के सर्टिफिकेट पर तस्वीर लगाने का इतना ही शौक है तो कोरोना से हो रही मृत्यु के प्रमाणपत्र (डेथ सर्टिफिकेट) पर भी तस्वीर लगाई जाए। इधर, मांझी के बयान पर भाजपा ने उन्हें राजनीति नहीं करने की नसीहत दी। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने सोमवार को अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर बिना किसी के नाम लिए लिखा, वैक्सीन के सर्टिफिकेट पर यदि तस्वीर लगाने का इतना ही शौक है तो कोरोना से हो रही मृत्यु के डेथ सर्टिफिकेट पर भी तस्वीर लगाई जाए। यही न्याय संगत होगा। इससे एक दिन पहले मांझी ने कहा था कि इस वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट पर राष्ट्रपति की तस्वीर होनी चाहिए। मांझी ने रविवार का ट्वीट किया था, को-वैक्सीन की दूसरी डोज के उपरांत मुझे प्रमाण-पत्र दिया गया, जिसमें प्रधानमंत्री की तस्वीर लगी है। देश में संवैधानिक संस्थाओं के सर्वेसर्वा राष्ट्रपति हैं इस नाते उसमें राष्ट्रपति की तस्वीर होनी चाहिए। वैसे, तस्वीर ही लगानी है तो राष्ट्रपति के अलावा पीएम और स्थानीय सीएम की भी तस्वीर हो। मांझी का यह बयान बिहार भाजपा को रास नहीं आया। भाजपा के प्रवक्ता प्रेमरंजन पटेल ने मांझी को राजनीति नहीं करने की नसीहत देते हुए कहा, पीएम की तस्वीर को लेकर राजनीति नहीं होनी चाहिए। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश कोरोना संकट से जूझ रहा है और यह पहला मौका है जब प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वैज्ञानिकों ने वैक्सीन का इजाद किया है। उन्होंने कहा, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसके लिए भारत की तारीफ हो रही है। प्रधानमंत्री की तस्वीर इसलिए सर्टिफिकेट में जरूरी है क्योंकि इससे देश के लोगों का आत्मविश्वास बढ़ता है। इधर, भाजपा के एक अन्य प्रवक्ता अरविंद सिंह ने बिना पूर्व मुख्यमंत्री मांझी के नाम लिए कहा, कुछ की आदत बन जाती है, जिस थाली में खाएंगे उसी में छेद करेंगे और जहां बैठेंगे वहीं गंदगी फैलायेंगे। वहीं कुछ की आदत होती है बीमार को ईलाज, भूखे को भोजन और स्वच्छता को अभियान बनाने की, फिर तुलना कैसी। –आईएएनएस एमएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह को लेकर राजनीति में हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) में उनकी...
spot_img

Latest Stories

उड़ने से पहले संभल जाएं! 60 हजार का टिकट पहुंचा 1.5 लाख के पार, इंटरनेशनल फ्लाइट्स के किराये में बंपर उछाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते ईरान-इज़राइल-अमेरिका...

चेपॉक में प्रियांश आर्य का तूफान, Punjab Kings ने CSK के खिलाफ सबसे तेज टीम फिफ्टी बनाकर रचा इतिहास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में...

Gold Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, सोने की खरीद पर सख्ती: जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 4 अप्रैल 2026 को तेल कंपनियों...

क्या आप भी शनिवार का व्रत रखने का सोच रहे हैं? तो जानिए कब और कैसे शुरू करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शनिदेव को प्रसन्न करने के...

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान, तब इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय का मौसम अभी...

Vastu Tips: शनिवार के दिन जरूर करें वास्तु उपाय, बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज शनिवार के दिन शनि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵