back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार : मांझी ने अपने क्षेत्र के विकास के लिए मांगे पैसे, नहीं देने पर राजग छोड़ने की धमकी दी

गया, 7 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार में सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दल हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने गठबंधन छोड़ने की धमकी दी है। मांझी ने मंगलवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अपने क्षेत्र के विकास के लिए 1000 करोड़ रुपये की मांग की है। मांझी ने धमकी देते हुए कहा कि अगर नीतीश ऐसा नहीं करेंगे तो वे गठबंधन से अलग भी हो सकते हैं। मांझी मंगलवार को अपने गृह जिला गया के इमामगंज में एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह उनकी राजनीति की अंतिम पारी है। वह नहीं चाहते कि कोई अपजस लेकर जाएं। उन्हें इस बात की संतुष्टि रहेगी कि वह जो करना चाहते थे, उन्होंने किया। मांझी ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से क्षेत्र के विकास के लिए एक हजार करोड़ रुपये मांगे हैं और अपने बेटे मंत्री संतोष सुमन को एक हजार करोड़ का इस्टीमेट बनाकर रखने का भी निर्देश दे दिया है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अगर पैसे मिल जाते हैं तो इसी वित्तीय वर्ष में प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और अगले वित्तीय वर्ष में काम पूरे हो जाएंगे। उन्होंने आगे धमकी देते हुए कहा, मैं फिर उनसे (मुख्यमंत्री) कहूंगा कि वे क्षेत्र के विकास के लिए 1000 करोड़ रुपया दें। मैं उनकी पार्टी में नहीं हूं, गठबंधन में हूं। छोड़ भी देंगे। मांझी ने हालांकि यह भी कहा कि मुख्यमंत्री उनकी बात मानते हैं, इसलिए उम्मीद है कि वे उनकी मांग मान लेंगे। उल्लेखनीय है कि बिहार राजग में जदयू, भाजपा, हम और विकासशील इंसान पार्टी शामिल हैं। मांझी पहले भी नीतीश कुमार को अपना बागी तेवर दिखा चुके हैं। –आईएएनएस एमएनपी/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

सोमेश्वर नाम का मतलब-Someshwar Name Meaning

सोमेश्वर नाम का मतलब – Someshwar Name Meaning: Lord...

Ananya Panday की ‘कॉल मी बे’ रही हिट, अब सीजन 2 में जानिए क्या होगा खास

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनन्या पांडे (Ananya Panday) की...

Professor of Practice: बिना Ph.D और NET के बन सकते हैं प्रोफेसर, बस ये शर्तें करनी होंगी पूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव...

सृष्टि के निर्माता हैं भगवान ब्रह्मा, जानें उनके मंदिर, भक्त और शक्ति के बारे में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू शास्त्रों में भगवान ब्रह्म...

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵