back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार : राजद की बैठक में प्रत्याशियों के चयन के लिए लालू अधिकृत, नहीं पहुंचे तेजस्वी

पटना, 17 मई (आईएएनएस)। बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की मंगलवार को राज्य संसदीय बोर्ड और केन्द्रीय संसदीय बोर्ड की अलग -अलग हुई बैठक में सर्वसम्मति से राज्यसभा और विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम का चयन के लिए राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद को प्राधिकृत कर दिया। राज्य संसदीय बोर्ड की अध्यक्षता अवध बिहारी चौधरी तथा केन्द्रीय संसदीय बोर्ड की अध्यक्षता राबड़ी देवी ने की, हालांकि इस बैठक में राजद के नेता तेजस्वी यादव ने भाग नहीं लिया। बैठक में हालांकि मीसा भारती और तेज प्रताप सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया। ऐसे में तेजस्वी की अनुपस्थिति के बाद कई सवाल उठ रहे हैं। उल्लेखनीय है कि बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए चुनाव की घोषणा हो चुकी है। सभी पार्टियां अपने प्रत्याशियों को तय करने में जुटी हैं। राज्यसभा के लिए 10 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव में संख्या बल के हिसाब से राजद को एक सीट का फायदा होगा, जबकि सत्ताधारी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) को एक सीट का नुकसान हो सकता है। जुलाई में बिहार से पांच सीटें खाली हो रही हैं। उनमें से एक केंद्रीय मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता आर सी पी सिंह की सीट है। उनके अलावा भाजपा के गोपाल नारायण सिंह और सतीश चंद्र दूबे भी कार्यकाल पूरा करने वालों में होंगे। राजद से मीसा भारती की सीट भी है, जो सात जुलाई को खाली हो रही है। इसके अतिरिक्त एक सीट शरद यादव की है, जो जदयू कोटे से राज्यसभा पहुंचे थे। संख्याबल के हिसाब से संभावना व्यक्त की जा रही है कि बिहार में पांच सीटों के लिए हो रहे चुनाव में मुख्य विपक्षी पार्टी राजद को एक सीट का फायदा हो सकता है जबकि भाजपा अपनी दोनों सीटे बचा पाने में सफल रहेगी। जदयू को एक सीट का नुकसान उठाना पड़ सकता है। –आईएएनएस एमएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...