back to top
18.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

संसद भवन में BJP की बड़ी बैठक हुई, राष्ट्रीय और UP अध्यक्ष के नाम पर मंथन तेज, जानिए किसका नाम सबसे आगे?

BJP में संगठनात्मक बदलाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। बुधवार को संसद भवन में PM मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन महामंत्री बीएल संतोष की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय जनता पार्टी (BJP) में संगठनात्मक बदलाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। बुधवार को संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन महामंत्री बीएल संतोष की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। यह बैठक करीब एक घंटे चली, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष के चुनाव पर विस्तार से चर्चा हुई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया अंतिम चरण में

बीजेपी को जल्द नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने वाला है। पार्टी के 29 राज्यों में संगठनात्मक चुनाव पूरे हो चुके हैं, जबकि उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में चुनाव बाकी हैं। वहीं बिहार में दिलीप जायसवाल के मंत्री बनने के बाद प्रदेश अध्यक्ष का पद खाली है, जिसे भी जल्द भरा जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव लगभग एक साल से लंबित है, इसलिए पार्टी इसे प्राथमिकता के साथ पूरा करना चाहती है।

यूपी में भी बदलाव की तैयारी, इसी हफ्ते नए अध्यक्ष का ऐलान संभव

बैठक में यूपी संगठन पर भी विस्तार से चर्चा हुई। माना जा रहा है कि इस हफ्ते उत्तर प्रदेश को भी नया बीजेपी अध्यक्ष मिल सकता है, क्योंकि यह पद लगभग एक साल से खाली है। बीजेपी ने यूपी में अपने संगठन का विस्तार करते हुए 75 जिलों को बढ़ाकर 98 जिला इकाइयों में बांटा था। इनमें से 84 जिलाध्यक्ष पहले ही नियुक्त हो चुके हैं, जिससे संकेत मिलता है कि प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है।

लखनऊ में भी चला था 3 घंटे का मंथन

इससे पहले सोमवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास पर बीजेपी और आरएसएस की समन्वय बैठक हुई थी। यह बैठक करीब तीन घंटे चली, जिसमें यूपी के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर गंभीर चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक, बीएल संतोष ने संभावित नाम भी साझा किया है और अंतिम निर्णय इस सप्ताह होने की पूरी संभावना है। लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी संगठन नए सिरे से मज़बूत करना चाहती है। यूपी और कर्नाटक जैसे बड़े राज्यों में नया नेतृत्व 2027 चुनाव की तैयारी के लिए अहम माना जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव टलने से संगठनात्मक गतिविधियां रुकी हुई थीं, जिन्हें अब तेज किया जा रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान राजनीतिक सौहार्द की खास तस्वीर देखने को मिली। नरेंद्र मोदी ने विदा हो रहे वरिष्ठ...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...