back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ऑपरेशन सिंदूर पर पाकिस्तान डोजियर में बड़ा कबूलनामा, भारत ने 20 नहीं 28 इलाके किए तबाह

भारत के ऑपरेशन सिंदूर की हर जगह देश से लेकर विदेशों तक तारीफ हुई, जिसमें भारतीय सेना ने पाकिस्तान के पीओके में कई आतंकी ठिकानों को तबाह किया था।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के पीआके के कई आतंकी ठिकानों को तबाह किया था वहीं ऑपरेशन सिंदूर को लेकर अब पाकिस्तान के डोजियर में बड़ा खुलासा हुआ है जिसमें दावा किया जा रहा है कि जितना भारतीय सेना ने बताया है उससे कहीं ज्यादा पाकिस्तान को नुकसान हुआ है। आइए जानते है पूरी खबर।

बता दे, भारत के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की देश से लेकर विदेशों में तारीफ हुई, इसको लेकर अब पाकिस्तान के डोजियर में बहुत बड़ा खुलासा हुआ है। भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तानी सेना ने भी भारत के कई शहरों पर ड्रोन और मिसाइल के जरिए हमला करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना द्वारा इसे नाकाम कर दिया गया। जिसमें जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के कई एयरबेस तबाह किए। जिससे पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों को भारी नुकसान हुआ। 

भारत ने 20 नहीं बल्कि 28 जगहों को बनाया था निशाना

पाकिस्तान इससे पहले भी कई बार झूठ बोल चुका है, लेकिन उसके डोजियर ने झूठ का पर्दाफाश कर दिया है। पाकिस्तान के डोजियर से पता चला है कि भारत ने काफी अंदर तक जवाबी कार्रवाई की, उसने पाकिस्तान में 20 नहीं बल्कि 28 जगहों पर अटैक किया था। भारतीय सेना ने प्रेस ब्रीफिंग के दौरान पाकिस्तान में की जवाबी कार्रवाई वाली जगहों का जिक्र नही किया था। लेकिन डोजियर में इसका भी खुलासा हुआ है कि, पेशावर, सिंध, झांग, गुजरांवाला, भवालनगर छोर समेत कई जगहों को पाकिस्तान में नुकसान हुआ है। 

पाकिस्तान के कई एयरबेस हुए तबाह

भारत ने पाकिस्तान के कई एयरबेस किए तबाह, उसमें नूर खान, रफीकी, मुरीदके, सुकरुर, सियालकोट, पसरुर, चुनियान और सरगोधा समेत कुल 11 शामिल हैं। हाल ही में मैक्सार टेक्नोलॉजीज ने सैटेलाइट इमेज जारी की, जिसके जरिए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों को हुए नुकसान का खुलासा हुआ ।

ऑपरेशन सिंदूर ने पाक सेना की एंट्री के बाद लिया और बड़ा रुप 

बता दें, पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। जिसमें उस दौरान 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए। वहीं पाक सेना की एंट्री के बाद ऑपरेशन ने और बड़ा रूप ले लिया । जिसमें बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद के मुख्यालय मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा के प्रशिक्षण केंद्र सहित नौ जगहों पर कार्रवाई की गई थी।

Advertisementspot_img

Also Read:

न्यूजीलैंड की हार से मचा भूचाल! पाकिस्तान के लिए खुला सेमीफाइनल का दरवाज़ा, अब बस इतनी बड़ी जीत जरूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंग्लैंड की रोमांचक जीत ने ग्रुप-2 का पूरा गणित बदल दिया है और अब सेमीफाइनल की आखिरी सीट के लिए पाकिस्तान...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...