back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ममता बनर्जी का बड़ा एक्शन, सांसद कल्याण बनर्जी के चीफ व्हिप से इस्‍तीफे के बाद इन्‍हें दी जिम्‍मेदारी

सांसद कल्याण बनर्जी ने 4 अगस्त 2025 को संसदीय दल के चीफ व्हिप पद से दस्‍तीफा दे दिया था। पार्टी अध्यक्ष ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद कल्याण बनर्जी और पार्टी सांसद महुआ मोइत्रा के बीच बीते कई दिनों से जुबानी जंग चल रही थी। मामला ज्‍यादा गहराए इसके पहले ही कल्याण बनर्जी ने पार्टी के व्‍हीप चीफ के पद से इस्‍तीफा दे दिया था। पार्टी ने लोकसभा में काकोली घोष दस्तीदार को अपना चीफ व्हिप और शताब्दी राय को अपना उप नेता बनाया है। 

यह जानकारी तृणमूल कांग्रेस ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर दी है। पार्टी ने कहा, ” सांसद कल्याण बनर्जी ने 4 अगस्त 2025 को संसदीय दल के चीफ व्हिप पद से दस्‍तीफा दे दिया था। पार्टी अध्यक्ष ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और इस भूमिका में उनके योगदान के लिए उन्हें धन्यवाद दिया है।”

काकोली घोष को बनाया गया लोकसभा में पार्टी की चीफ व्हिप


तृणमूल कांग्रेस के अनुसार, “पार्टी के वरिष्ठ सांसदों और नेताओं से सलाह-सुझाव के बाद TMC सुप्रीमो ममता बनर्जी ने डॉ. काकोली घोष दस्तीदार को लोकसभा में अपना चीफ व्हिप और शताब्दी रॉय को तत्काल प्रभाव से अपना उपनेता नियुक्‍त किया है।”

इस्तीफा देने के बाद कल्याण बनर्जी ने लगाया आरोप


पिछले कई दिनों से बंगाल TMC के नेताओं के बीच विवाद सामने आया है। सांसद कल्याण बनर्जी ने लोकसभा में पार्टी व्‍हीप चीफ के पद से इस्तीफा देने के बाद कई गंभीर आरोप लगाया है। कहा कि सांसदों के बीच समन्वय की कमी के लिए उन्हें दोषी ठहराया जा रहा है, जबकि कुछ सांसद संसद में बमुश्किल ही आते हैं।

‘कार्रवाई के बजाय मुझे ही दोषी करार दिया’


इस मामले में कल्याण बनर्जी ने कहा, “दीदी कहती हैं कि सासंद आपस में ही लड़-झगड़ रहे है। क्या मुझे उन लोगों को बर्दाश्त करना चाहिए जो मुझे अपशब्द कहते हैं? मैंने पार्टी को सूचित किया, लेकिन मेरा अपमान करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय, वे मुझे ही दोषी ठहरा रहे हैं।” 

दोनों सांसदों से मुलाकात करेंगे अभिषेक बनर्जी 


बता दें कि, तृणमूल कांग्रेस में कल्याण बनर्जी और महुआ मोइत्रा के बीच जुबानी जंग जारी है। दोनों नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी 7 अगस्त को कल्याण बनर्जी और महुआ मोइत्रा से मिलेंगे और इस मुद्दे को सुलझाएंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Election 2026: चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, 1 अप्रैल नहीं आज से ही खातों में आएगा पैसा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Mamata Banerjee ने विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने राज्य बजट में...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...