back to top
20.2 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भोपाल की गैस पीड़ित विधवाओं की पेंशन योजना फिर शुरू होगी

भोपाल, 13 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लगभग 37 साल पहले हुए भोपाल गैस हादसे और उसके बाद गैस जनित बीमारियों के कारण जान गंवाने वालों की पत्नियों के लिए वर्ष 2011 में शुरू की गई कल्याणी योजना के तहत एक हजार रुपये प्रतिमाह की पेंशन फिर मिलेगी। सरकार के इस फैसले पर भोपाल गैस त्रासदी एवं पुनर्वास मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार माना है। भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री सारंग ने भोपाल गैस पीड़ित कल्याणी बहनों की एक हजार रुपये प्रतिमाह की पेंशन को पुन: शुरू करने के निर्णय के लिए मुख्यमंत्री चौहान का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि वर्ष 2011 में राज्य सरकार ने भोपाल गैस त्रासदी के समय जिन व्यक्तियों की मृत्यु हुई थी, उनकी पत्नियों को एक हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन राशि देना शुरू किया था। मंत्री सारंग ने कहा कि पिछली सरकार के समय यह पेंशन राशि देना बंद कर दिया गया था। भोपाल गैस त्रासदी की वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री चौहान ने घोषणा की थी कि विधवााओं को फिर से एक हजार रुपये की मासिक पेंशन दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कैबिनेट की बैठक में यह प्रस्ताव पारित कर दिया गया है। इससे पौने पांच हजार बहनें, जो आर्थिक संकट से गुजर रही थीं, उन्हें इसका लाभ मिलेगा। राज्य सरकार की यह पेंशन राशि उन्हें वर्तमान में मिल रही पेंशन के अतिरिक्त होगी। –आईएएनएस एसएनपी/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

कब मनाई जाएगी Mohini Ekadashi? जानें सही डेट और पूजा विधि

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि...

पिएं ये खास जूस, बाल बने रहेंगे काले और घने

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵