back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

“मैं पार्टी का सिपाही हूं…” नितिन नबीन से मुलाकात के बाद पवन सिंह का बयान, जानिए क्या राज्यसभा जाएंगे?

भोजपुरी स्टार और BJP नेता Pawan Singh ने बिहार बीजेपी अध्यक्ष Nitin Nabin से पार्टी दफ्तर में मुलाकात की। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब राज्यसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा तेज है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी स्टार और भाजपा नेता Pawan Singh ने बिहार बीजेपी अध्यक्ष Nitin Nabin से पार्टी दफ्तर में मुलाकात की। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब राज्यसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा तेज है। करीब कुछ देर चली इस बैठक के बाद पवन सिंह ने मीडिया से कहा, “मैं पार्टी का सिपाही हूं, मालिक जो चाहेंगे वही होगा।”

राज्यसभा को लेकर अटकलें तेज

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इस बार बीजेपी कोटे से पवन सिंह को राज्यसभा भेजा जा सकता है। हालांकि पार्टी की ओर से अभी तक उम्मीदवारों के नामों की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। पवन सिंह ने अपनी मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया और किसी भी तरह की अटकलों पर खुलकर बोलने से बचते नजर आए।

संगठन और रणनीति पर मंथन

पार्टी सूत्रों के मुताबिक राज्यसभा चुनाव को लेकर शीर्ष नेतृत्व लगातार नेताओं और पदाधिकारियों से फीडबैक ले रहा है। संभावित उम्मीदवारों के नाम, राजनीतिक समीकरण और क्षेत्रीय संतुलन जैसे मुद्दों पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। इसी क्रम में अलग-अलग स्तर पर बैठकें हो रही हैं। पवन सिंह की यह मुलाकात भी उसी प्रक्रिया का हिस्सा मानी जा रही है।

पहले भी पार्टी के लिए किया प्रचार

बता दें कि पवन सिंह ने बिहार चुनाव के दौरान बीजेपी के लिए जोरदार प्रचार अभियान चलाया था। उनकी लोकप्रियता को देखते हुए उनका नाम चर्चा में आना स्वाभाविक माना जा रहा है। फिलहाल पार्टी के अंदर मंथन जारी है। उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची जारी होने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ होगी। लेकिन इतना तय है कि पवन सिंह और नितिन नवीन की इस मुलाकात ने राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी चर्चा को और तेज कर दिया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

ईरान जंग पर राज्यसभा में बोले विदेश मंत्री, कहा-हिंद महासागर में ईरान के 3 जहाज थे, एक को भारत ने दी शरण

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत के विदेश मंत्री S. Jaishankar ने राज्यसभा में पश्चिम एशिया में जारी तनाव और ईरान से जुड़े हालिया घटनाक्रम पर...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...