back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

क्या है भवानी मंडी रेलवे स्टेशन की खासियत, क्यों है मशहूर, KBC में अमिताभ बच्चन ने पूछा था सवाल

यहां टिकट देने वाला मध्यप्रदेश में और टिकट खरीदने वाले राजस्‍थान में खड़ा होता है। इस स्टेशन पर लगे बोर्ड लोगों को आकर्षित करते हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हाल ही में एक्टर अभिताभ बच्चन ने अपने शो KBC में भवानी मंडी रेलवे स्टेशन को लेकर एक सवाल किया था लेकिन वो खुद भी हैरान रह गए थे कि इस स्टेशन की क्या खासियत है। दरअसल ये स्टेशन 2 राज्यों में बंटा हुआ है। ये दिल्ली-मुंबई रूट पर है। पहला राज्य है राजस्थान और दूसरा है मध्य प्रदेश। राजस्थान का हिस्सा झालावाड़ में आता है और मध्य प्रदेश का हिस्सा मंदसौर जिले में आता है।

इस स्‍टेशन की खास बात ये है कि यहां टिकट देने वाला मध्यप्रदेश में और टिकट खरीदने वाले राजस्‍थान में खड़ा होता है। इस स्टेशन पर लगे बोर्ड लोगों को आकर्षित करते हैं। बोर्ड के एक तरफ राजस्थान तो दूसरी तरफ मध्यप्रदेश लिखा होता है। 

लोग अक्सर बोर्ड देखकर होते हैं कंफ्यूज

अक्सर लोग इसे देखकर कंफ्यूज हो जाते हैं। बाद में पूछताछ करने पर समझ आता है कि दो स्टेशन अलग-अलग हैं। यहां रोजाना करीब 1000 लोगों की आवाजाही होती है। बुकिंग काउंटर मध्यप्रदेश में है वो वेटिंग रूम झालावाड़ में पड़ता है। रेल भी दो भागों में बंट जाती है। रेल का इंजन राजस्थन में तो डिब्बे मध्यप्रदेश में खड़े होते हैं।

एक दरवाजा कहीं तो दूसरा कहीं और खुलता है

जो लोग यहां के निवासी हैं इनके घर का एक दरवाजा भवानी मंडी कस्बे में खुलता है। तो दूसरा दरवाजा मध्‍यप्रदेश के भैसोंदा मंडी में खुलता है। 

दोनों के बाजार एक हैं

इन दोनों राज्यों के लोगों के बाजार भी एक ही है। जब यहां पर कोई अपराध या दुर्घटना हो जाती है। तो लोगों के बीच यह कंफ्यूजन हो जाती है कि आखिर घटना दोनों राज्यों में से कहां की है।

 

दोनों कस्बों में होता है नशीली दवाओं का कारोबार

दोनों कस्बे नशीले कोरोबार के लिए जाने जाते हैं। मध्य प्रदेश से चोरी कर चोर राजस्थान चला जाता है तो राजस्थान का चोर मध्यप्रदेश में भाग जाता है। इसी बीच में राज्य की सीमा को लेकर भी पुलिस में विवाद हो जाता है।

इस रेलवे स्टेशन पर बन चुकी है फिल्म

इस रेलवे स्टेशन को लेकर एक फिल्म भी बन चुकी है। इसका नाम है भवानी मंडी टेशन। फिल्म में एक्टर जयदीप अहलावत ने मुख्य भूमिका निभाई है और फिल्म का निर्देशन सईद फैजान हुसैन ने किया है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

राजस्थान यूथ कांग्रेस संगठन चुनाव का ऐलान, जानें कब होगा नामांकन और क्या है पूरा शेड्यूल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान यूथ कांग्रेस में गुटबाज़ी और निष्क्रियता के चलते संगठनात्मक चुनाव की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। इस चुनाव के लिए नामांकन 22 फरवरी...
spot_img

Latest Stories

करने जा रही हैं वैभव लक्ष्मी का व्रत, तो जानिए पूजा विधि और इससे जुड़ी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वैभव लक्ष्मी व्रत माता माता...

Travel Tips: इस मौसम में घूमने के लिए बेस्ट है उत्तराखंड की ये जगह, एक बार जरूर करें विजिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में ऐसी कई जगह...

Vastu Tips: हरी इलायची खोल देगी आपके बंद किस्मत का ताला, बस करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...

Astro Today 10 April 2026: मकर राशि- पैनल्टी लग सकती है, संभलकर रहना होगा

धन लाभ: सरकारी कामों में पैसा लगने के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵