back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बीपीसीएल अपने कर्मचारियों के लिए लेकर आई स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना

बीपीसीएल अपने कर्मचारियों के लिए लेकर आई स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉरपारेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) अपने कर्मचारियों के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (वीआरएस) लेकर आई है। सरकार देश की तीसरी सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी तथा दूसरी सबसे बड़ी पेट्रोलियम विपणन कंपनी का निजीकरण करने जा रही है। निजीकरण से पहले कंपनी ने अपने कर्मचारियों को वीआरएस देने की पेशकश की है। छत्तीसगढ़ : पुलिस कैम्प पर नक्सली हमले में जवान शहीद बीपीसीएल ने अपने कर्मचारियों को भेजे आंतरिक नोटिस में कहा कि कंपनी ने वीआरएस की पेशकश करने का फैसला किया है। यह योजना उन कर्मचारियों के लिए है जो विभिन्न व्यक्तिगत कारणों से कंपनी में सेवाएं जारी रखने की स्थिति में नहीं हैं। वे कर्मचारी वीआरएस के लिए आवेदन कर सकते हैं। भारत पेट्रोलियम वीआरएस योजना-2020 (बीपीवीआरएस-2020) 23 जुलाई को खुली है। यह 13 अगस्त को बंद होगी। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वीआरएस उन कर्मचारियों को बाहर निकलने का विकल्प देने लिए लाया गया है, जो निजी प्रबंधन के तहत काम नहीं करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ कर्मचारियों को लगता है कि बीपीसीएल के निजीकरण के बाद उनकी भूमिका, स्थिति या स्थान में बदलाव हो सकता है। यह योजना उन्हें बाहर निकलने का विकल्प देती है। गौरतलब है कि बीपीसीएल में सरकार अपनी समूची 52.98 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच रही है। कंपनी के कर्मचारियों की संख्या 20,000 है। अधिकारी ने बताया कि पांच से 10 प्रतिशत कर्मचारी वीआरएस का विकल्प चुन सकते हैं। बीपीसीएल के अधिग्रहण के लिए रुचि पत्र (ईओआई) 31 जुलाई तक दिया जा सकता है। PNB हाउसिंग करेगा 13,000 करोड़ रुपये के कर्ज वितरण वीआरएस नोटिस के अनुसार 45 साल की आयु पूरी कर चुके कर्मचारी इस योजना के पात्र हैं। हालांकि, सक्रिय खिलाड़ी यानी किसी खेल की वजह से कंपनी में नियुक्त हुए खिलाड़ियों तथा बोर्ड स्तर के कार्यकारी इस योजना का विकल्प नहीं चुन सकते। योजना का विकल्प चुनने वाले कर्मचारियों को प्रत्येक पूरे हुए सेवा वर्ष के लिए दो माह का वेतन या वीआरएस के समय तक का मासिक वेतन मिलेगा। सेवाकाल के शेष बचे महीनों को इसमें गुणा किया जाएगा। नोटिस में कहा गया है कि जिस कर्मचारी के खिलाफ किसी तरह की अनुशासनात्मक कार्रवाई चल रही है, वह इस योजना का लाभ नहीं ले सकेगा। Thank You, Like our Facebook Page – @24GhanteUpdate 24 Ghante Online | Latest Hindi News-24ghanteonline.com

Advertisementspot_img

Also Read:

अजीत डोभाल ने रूबियो को दिया था कड़ा संदेश, फि‍र अमेरिका ने ट्रेड डील पर सुधारा रुख

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर हाल ही में कई दावे सामने आए हैं, जिसमें अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड...
spot_img

Latest Stories

एसएस राजामौली की फिल्म से बदल गई इस एक्टर की किस्मत, जानिए करियर से जुड़ा किस्सा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार कहे...

इस गर्मी घूमें यूपी में छिपी ये ठंडक भरी जगहें, भूल जाएंगे नैनीताल और मनाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च के समय में गर्मी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵