back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बेंगलुरु में आग का कहर: जालोर के व्यापारी संग जिंदा जलकर पत्नी-बच्चों की हुई मौत, कुछ ही देर में गोदाम हुआ राख

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक भीषण आग ने जालोर के व्यापारी का पूरा परिवार छीन लिया। नगरपेठ इलाके के स्टील मार्केट स्थित एक चार मंजिला इमारत में आग लगी।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक भीषण आग ने जालोर के व्यापारी का पूरा परिवार छीन लिया। नगरपेठ इलाके के स्टील मार्केट स्थित एक चार मंजिला इमारत में आग लगने से जालोर राजस्थान के मोदरान निवासी व्यापारी मदन सिंह राजपुरोहित 40 उनकी पत्नी और दो छोटे बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई।

गोदाम से फैली आग, पूरा परिवार फंसा

जानकारी के अनुसार, मदन सिंह करीब 15 साल से परिवार सहित बेंगलुरु में रह रहे थे। वे लकड़ी के बर्तनों का व्यापार करते थे। बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर उनका गोदाम था जबकि चौथी मंजिल पर उनका फ्लैट गोदाम में आग लगी, जो देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग में फैल गई। मदन सिंह गोदाम में फंस गए, जबकि उनकी पत्नी और बच्चे चौथी मंजिल पर थे। लपटें और धुएं के चलते तीनों को बचने का मौका नहीं मिला और वे जलकर मौत के शिकार हो गए।

दूसरे लोगों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

जिस इमारत में हादसा हुआ, उसमें और भी परिवार रहते थे। धुआं और आग फैलने पर कई लोग जान बचाने के लिए खिड़कियों से कूद गए। कई लोग घायल भी हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर दमकल और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं। पूरी रात आग बुझाने की कोशिश चलती रही, लेकिन शनिवार सुबह तक भी इमारत से धुआं और लपटें उठती रहीं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। इस घटना की खबर मिलते ही मदन सिंह के पैतृक गांव मोदरान (जालोर) में शोक की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने इस दर्दनाक हादसे को लेकर गहरी संवेदना व्यक्त की है।

नेताओं ने जताया दुख

पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता आर.वी. देवराजू घटनास्थल पर पहुंचे और कहा कि हादसे की जांच कराई जाएगी तथा पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दी जाएगी। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए लिखा, मदन सिंह राजपुरोहित सहित उनकी पत्नी और दो बच्चों की जिंदा जलने की खबर बेहद पीड़ादायक और दुखद है।

Advertisementspot_img

Also Read:

राजस्थान यूथ कांग्रेस संगठन चुनाव का ऐलान, जानें कब होगा नामांकन और क्या है पूरा शेड्यूल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान यूथ कांग्रेस में गुटबाज़ी और निष्क्रियता के चलते संगठनात्मक चुनाव की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। इस चुनाव के लिए नामांकन 22 फरवरी...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵