नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बेंगलुरु में लगातार भारी बारिश हो रही है जिसके चलते मंगलवार को एक दर्दनाक घटना (Bengaluru Building Collapse) सामने आई। दरअसल, बेंगलुरु के होरामावु अगरा क्षेत्र में एक बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा था। लगातार हो रही बारिश के चलते उस बिल्डिंग की नीव में पानी चले जाने के कारण बिल्डिंग कमजोर हो गई थी और भरभराकर गिर गई। इस हादसे में 20 लोग मलबे में दब गए थे जिसमें से 13 लोगों को बचा लिया जबकि 5 लोगों के बचाया नहीं जा सका। 2 लोगों की अभी भी तालाश जारी है।
पुलिस कमिश्नर डी देवराज का बयान
इमारत ढहने की जानकारी मिले ही मौके पर पहुंची पुलिस से प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस कमिश्नर डी देवराज ने बताया कि जिस समय ये हादसा पेश आया उस समय 20 लोग मौजूद थे। इनमें से 5 लोगों की मौत हो गई है जबकि 13 घायलों को नार्थ हॉस्पिटल और होसमत हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया था। बता दें कि बीते एक दिन में करीब 157 मिलीमीटर बारिश हुई है जिसके चलते राहत-बचाव कार्य में मुश्किलें सामने आ रही हैं।
बारिश के मिस मैनेजमेंट के चलते JDS का कांग्रेस पर वार
बेंगलुरु में केवल मंगलवार को ही 5 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। इस घटना के बाद कर्नाटक की विपक्षी पार्टी जनता दल सेक्युलर (JDS) ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी ने अपने X हेंडल पर लिखा- “आह, बेंगलुरू का एक और दिन… कांग्रेस सरकार की गलतियों के कारण बारिश ने बेंगलुरू के विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे को मिनी वेनिस में बदल दिया! सिद्धरमैया (Siddharammiah) और शिवकुमार (DK Shivkumar) को उनके दूरदर्शी नेतृत्व के लिए बधाई-बेंगलुरु वास्तव में भविष्य की ओर बढ़ रहा है। शायद अगले कार्यकाल में हम सड़कों के बजाय नावों में निवेश कर सकते हैं”?





