back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बंगाल : व्हीलचेयर के सहारे पदयात्रा पर निकलीं ममता

ओम प्रकाश कोलकाता, 14 मार्च (हि.स.)। गत 10 मार्च को नंदीग्राम में नामांकन के बाद चोटिल हुईं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी घटना के दो दिन बाद ही एक बार फिर सड़कों पर उतर आई हैं। रविवार को वह व्हीलचेयर पर बैठकर पदयात्रा पर निकलीं। कोलकाता के मेयो रोड स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास से ममता का रोड शो शुरू हुआ, जिसके हाजरा मोड़ तक जाने का कार्यक्रम था। इसमें उनके सांसद भतीजे अभिषेक बनर्जी और कैबिनेट के तमाम मंत्री शामिल रहे। आगे-आगे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व्हील चेयर पर बैठी थीं। उनके व्हीलचेयर को उनका एक बॉडीगार्ड संभाल रहा था। उनकी बाएं ओर सांसद अभिषेक और दाएं ओर मंत्री शशि पांजा मौजूद हैं। सीएम के पीछे हजारों लोगों की भीड़ पार्टी का झंडा बैनर पोस्टर लेकर चल रही थी। पदयात्रा शुरू करने से पहले ममता ने ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि हम निडर होकर लड़ेंगे, हम झुकेंगे नहीं, लड़ाई जारी रहेगी। मेरे पैर में चोट है और दर्द भी है लेकिन बंगाल के लोगों का दर्द मेरे दर्द से ज्यादा बड़ा है। नंदीग्राम में हुई दुर्घटना के बाद इस बार प्रशासन अधिक सतर्क हैं और सीएम की सुरक्षा में अतिरिक्त संख्या में कोलकाता पुलिस के जवानों को लगाया गया है। सीएम से आगे कम से कम 200 मीटर तक की पूरी जगह कोलकाता पुलिस की टीम खाली कराते हुए आगे बढ़ रही है। सीएम के आसपास किसी भी अनजान व्यक्ति को नहीं जाने दिया जा रहा। उल्लेखनीय है कि 10 मार्च को नामांकन के बाद ममता बनर्जी के पैर में चोट लग गई थी। उन्होंने दावा किया था कि चार-पांच लोगों ने जानबूझकर उन्हें धक्का दिया और जान से मारने की कोशिश की। हालांकि चुनाव आयोग के पास राज्य प्रशासन और पर्यवेक्षकों की जो रिपोर्ट सौंपी गई हैं, उसमें दावा किया गया है कि ममता पर कोई हमला नहीं हुआ था। यह महज एक हादसा था। हिन्दुस्थान समाचार

Advertisementspot_img

Also Read:

The Bengal Files Day 3: फिल्‍म ‘द बंगाल फाइल्स’ का प्रदर्शन फीका, जानें तीसरे दिन की कमाई

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड के स्‍टार अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती और पल्लवी जोशी की लीड रोल वाली फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ (The Bengal...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵