back to top
35.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Mock Drill से पहले BJP ने जारी किया फरमान, सभी सांसदों को दिए जरुरी निर्देश, जानें क्या कहा?

गृह मंत्रालय ने आदेश दिया है कि 7 मई को देश के अलग-अलग हिस्‍सो में मॉक ड्रिल का आयोजित किया जाएगा। बीजेपी ने अपने सभी सांसदों को इसमें भाग लेने का निर्देश जारी किया है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । पाकिस्तान के साथ चल रहे युद्ध जैसे हालात के बीच भारत के केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक बड़ा आदेश दिया है। मंत्रालय ने 7 मई को सभी राज्यों को मॉक ड्रिल करने का आदेश दिया है। 7 मई को पूरे देश में यह मॉक ड्रिल (mock drill) का आयोजन होना है। इसे लेकर तैयारियां और अभ्‍यास किए जा रहे है। इसी बीच,बीजेपी ने अपने पार्टियों के सांसदों को इसमें शामिल होने के निर्देश जारी किए है। 

भाजपा ने सांसदों को क्या दिया निर्देश?

पार्टी के आलाकमान ने अपने सभी सांसदों और प्रतिनिधियों को इस मॉक ड्रिल के दौरान आम व्‍यक्ति की तरह शामिल होने के निर्देश दिए है। साथ ही पार्टी ने सभी चुने हुए जनप्रतिनिधियों को भी कहा गया है कि 7 मई को आयोजित होने वाली मॉक ड्रिल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। इसके अलावा, पार्टी ने कहा कि समय के दौरान यदि कोई सांसद अपने क्षेत्र में मौजूद नहीं है, तो दूसरे प्रतिनिधि आम लोगों के बीच अवश्य मौजूद रहें।

क्यों हुई केंद्रीय गृह सचिव के साथ अधिकारियों की बैठक?

बता दें कि, 7 मई को देश भर में मॉक ड्रिल का आयोजन होना है, ऐसे में केंद्रीय गृह सचिव ने एक बैठक की। गृह मंत्रालय में हुई इस बैठक में सिविल डिफेंस (Civil Defence) और NDRF समेत कई उच्च अधिकारी शामिल हुए। इस मीटिंग के बाद राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एक अधिकारी ने कहा, “हम तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। जिन खामियों को दूर किया जाना है, उनकी पहचान कर ली गई है।”

मॉक ड्रिल होता क्या है?

मॉक ड्रिल अर्थात युद्ध की स्थिति जैसे हालात होने से पहले एक सैन्‍य अभ्यास की तरह होता है। जो युद्ध के समय हर आपात और कठिन स्थिति में निपटने की प्रेक्टिस की जाती है। अक्सर सुरक्षा बल आग लगने, प्राकृतिक आपदा (बाढ़, भूकंप आदि) या फिर आतंकवादी हमले से निपटने के लिए मॉक ड्रिल करते हैं। तमाम सुरक्षा एजेंसियां, पुलिस आदि समय-समय पर मॉक ड्रिल करते रहते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

UP Blackout: आज 75 जिलों में 10 मिनट का ब्लैकआउट मॉकड्रिल, सायरन बजेंगे, बिजली कटेगी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में आज 23 जनवरी को राज्य सरकार की ओर से सुरक्षा तैयारियों को परखने के लिए प्रदेश के सभी...
spot_img

Latest Stories

Sourav Ganguly की बायोपिक में लीड रोल निभाएगे Rajkummar Rao, शूटिंग भी हुई शुरू

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरभ...

Liquior Price Hike: शराब प्रेमियों को झटका! इस राज्य में अंग्रेजी शराब पर 100 रुपये तक की बढ़ोतरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिमाचल प्रदेश में शराब के शौकीनों...

AAP का बड़ा एक्शन: Raghav Chadha से छीना उपनेता का पद, बोलने पर भी लगी रोक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। AAP ने अपने राज्यसभा सांसद राघव...

चुनाव के बाद फूटेगा महंगाई बम, AAP का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- हर चीज होगी महंगी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में बढ़ती महंगाई को...

फिल्म Ramayana से सामने आया Ranbir Kapoor का राम अवतार, Alia Bhatt ने भी शेयर किया पोस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵