back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चक्रवात ‘दाना’ के लैंडफॉल के कारण ओडिशा में 10 लाख लोगों को किया जा रहा है शिफ्ट, बंगाल में 150 ट्रेनें रद्द

चक्रवात 'दाना' के लैंडफॉल से पहले ओडिशा सरकार ने राज्य के 10 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम तेजी से शुरू कर दिया है। पश्चिम बंगाल में 150 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चक्रवात ‘दाना’ को लेकर ओडिशा में भय का माहौल बना हुआ है। चक्रवात ‘दाना’ तेजी के साथ ओडिशा तट की तरफ बढ़ रहा है। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार इससे ओडिशा की आधी आबादी पर बड़ा असर पड़ेगा। ओडिशा सरकार ने 14 जिलों के लगभग 10 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की पूरी तैयारी कर ली है। मौसम विभाग ने 23 अक्टूबर 2024 को कहा कि चक्रवात ‘दाना’ के 25 अक्टूबर 2024 तड़के लगभग 70 किलोमीटर दूर भितरकनिका नेशनल पार्क उद्यान और धामरा बंदरगाह के बीच पहुंचने का अनुमान है। चक्रवाती तूफान ‘दाना’ का असर 24 अक्टूबर 2024 की रात से लेकर 25 अक्टूबर 2024 की सुबह तक देखने को मिलेगा।  

ओडिशा सिविल सेवा परीक्षा 2023 की प्रारंभिक परीक्षा भी रद्द

IMD के अनुसार चक्रवाती तूफान ‘दाना’ की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की आशंका है। ओडिशा में NDRF, ODRF और अग्निशमन सेवाओं की 288 टीमें तैनात की गई हैं। लोगों को अलर्ट जारी किया जा रहा है और उन्हें सुरक्षित जगहों में ले जाने का काम किया जा रहा है। चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के कारण ओडिशा सिविल सेवा परीक्षा 2023 की प्रारंभिक परीक्षा को भी रद्द कर दिया गया है। पश्चिम बंगाल में रेलवे ने 24-25 अक्टूबर 2024 को 150 से अधिक ट्रेनों को रद्द कर दिया है।

ओडिशा सरकार ने राज्य में करीब 6,000 राहत शिविर स्थापित किए

ओडिशा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने मीडिया को जानकारी दी है कि हमारे अधिकारियों ने तटीय क्षेत्र में 3,000 से अधिक संवेदनशील गांवों की पहचान कर ली है। हमने यहां के सभी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम शुरू कर दिया है। सुरेश पुजारी ने कहा कि चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के आने से पहले ही लगभग 10,60,336 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने की संभावना है। ओडिशा सरकार ने राज्य में करीब 6,000 राहत शिविर स्थापित किए हैं। इन राहत शिविरों में बच्चों, महिलाओं, पुरुषों और सभी बुजुर्गो के लिए खाने पीने के साथ साथ दवाईयों और सुरक्षा का पूरा इंतजाम रहेगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

नही मिलेगी बीड़ी, गुटखा! सिगरेट, इस राज्य सरकार ने लिया चौंकाने वाला फैसला, लागू हुए सख्त प्रतिबंध

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ओडिशा सरकार ने 22 जनवरी 2026 को तंबाकू उत्पादों पर बड़ा और सख्त कदम उठाया है। राज्य सरकार ने बीड़ी, सिगरेट,...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में मचा हाहाकार: Sensex 1000 अंक टूटा, Nifty भी लुढ़का

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को...

Gold & Fuel Price Today: हफ्ते की शुरुआत में सोना-चांदी सस्ता, पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵