back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जयपुर में सड़कों पर संग्राम, तेजाजी मंदिर की मूर्ति तोड़ने से आगबबूला हुए लोग

राजस्थान की राजधानी जयपुर में इस समय बवाल मचा हुआ है। तेजाजी मंदिर में मूर्ति तोड़ने के बाद ये बवाल शुरु हुआ।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर आज विरोध प्रदर्शन का केंद्र बनी हुई है। शुक्रवार को कुछ आसामाजिक तत्वों ने तेजाजी मंदिर में मूर्ति तोड़ दी थी जिसके बाद ये पूरा बवाल शुरु हुआ। प्रदर्शनकारियों ने जयपुर-टोंक रोड़ जाम कर दी है। विरोध को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी है। प्रताप नगर इलाके में स्थित इस मंदिर में मूर्ति तोड़े जाने की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया था जिसके बाद लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 

VHP- बजरंग दल ने किया प्रदर्शन

शुक्रवार को कुछ आसामाजिक तत्वों ने वीर तेजाजी मंदिर की मूर्ति को तोड़ दिया था जिसके बाद स्थानीय लोगों में उबाल देखने को मिला था। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने आरोपियों की गिऱफ्तारी की मांग की है। प्रदर्शनकारियों ने जयपुर से टोंक जाने वाली सड़क को न सिर्फ जाम किया बल्कि सड़कों पर टायर भी जलाए। प्रताप नगर सेक्टर 3 के बाजार को बंद करा दिया गया। पुलिस ने लोगों से संयम बरतने की अपील की है जबकि दूसरी ओर पुलिस तेजाजी मंदिर को आस पास लगे CCTV खंगाल रही है।

हनुमान बेनीवाल मौके पर पहुंचे

सांसद हनुमान बेनीवाल मौके पर पहुंचे और दोषियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। हनुमान बेनीवाल ने कहा- जयपुर में प्रताप नगर के सेक्टर 3 में लोक देवता वीर तेजाजी महाराज की मूर्ति असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़ने की जानकारी संज्ञान में आई, मैने जयपुर पुलिस कमिश्नर से मूर्ति को तोड़ने वाले बदमाशों का जल्द से जल्द पता लगाकर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही करने के संदर्भ में बात की है, असामाजिक तत्वों द्वारा ऐसी हरकत करना जन -आस्था के साथ खिलवाड़ है, लाखों -करोड़ों लोगों की आस्था तेजाजी में है और आस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

Jaipur: करणी सेना करेगी PM मोदी के अजमेर दौरे का विरोध, UGC नियमों में बदलाव के चलते खोला मोर्चा

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । जयपुर में राजपूत संगठन करणी सेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शनिवार, 28 फरवरी को अजमेर दौरे का विरोध करने...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...