नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दीपावली का त्योहार आने वाला है। लेकिन इस बार इस बात को लेकर कंफ्यूजन है कि छुट्टी कब होगी। इस त्योहार के सीजन के मद्देनजर भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा है कि दो दिनों के लिए बैंक बंद रहेंगे। तो अगर आपका कोई बैंक का कीम पेंडिंग है तो उसे पूरा कर लें।
भारत में 31 अक्टूबर और दीपावली के दो दिन बाद आने वाले त्योहार भाई दूज पर बैंक बंद रहेंगे। पश्चिमी राज्यों गुजरात और महाराष्ट्र में धनतेरस के दिन और गुजराती नववर्ष के उपलक्ष में बैंक बंद रहेंगे। वहीं दक्षिण भारत में बैंक केवल एक दिन के लिए बंद रहेंगे। तो आप यह सुनिश्चित कर लें कि आपके बैंक के काम इससे पहले पूरे हो जाएं। जैसे कैश निकालना, बिल पमेंट, पैसे जमा कराना आदि।
ऑनलाइन बैंकिंग का कर सकते हैं इस्तेमाल
ऑनलाइन बैकिंग के जरिए भी आप इन दिनों अपने बैंक का काम करा सकते हैं। लेकिन इससे पहले ये सुनिश्चित करना जरूरी है कि आप इसके बारे में जानकारी रखते हों।
ATM का करें प्रयोग- दीपावली पर एटीएम खुले रहेंगे लेकिन आप पहले ही कैश निकाल लेंगे तो बेहतर होगा क्योंकि कैश ही ज्यादा मांग होने के कारण एटीएम मशीन में रुपये खत्म हो सकते हैं जिससे आपको परेशानी होगी।
31 अक्टूबर को भी रहेगी छुट्टी
RBI की सूची के अनुसार, 31 अक्टूबर को दिवाली के कारण अधिकांश राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। लेकिन त्रिपुरा, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, सिक्किम, मणिपुर और मेघालय में बैंक खुले रहेंगे।
कई राज्यों में 4 दिनों की छुट्टी रहेगी
गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में दीपावली पर बैंक बंद रहेंगे। इस तरह कई राज्यों में चार दिन की लगातार छुट्टी रहने वाली है। कर्नाटक और महाराष्ट्र में 31 अक्टूबर से 3 नवंबर तक लगातार चार दिन बैंक बंद रहेंगे।





