back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बाबा रामदेव के वेजिटेरियन प्रोडक्ट में पाया गया मछली का अर्क? कोर्ट ने रामदेव को भेजा नोटिस

इससे पहले भी विज्ञापनों को लेकर रामदेव बाबा और बलकृष्ण को लगी थी सुप्रीम कोर्ट की फटकार, दोनों ने मांगी थी माफी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बाबा रामदेव के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है जिसमें यह कहा गया है कि रामदेव के वेज प्रोडक्ट में मछली का अर्क है जो मांसाहारी है। याचिकाकर्ता ने यह भी कहा है कि youtube पर वीडियो में रामदेव ने खुद कहा है कि समुद्रफेन जानवरों से मिलता है और वो दिव्य मंजन में प्रयोग किया गया है।

दिव्य मंजन में पाया गया फिश एस्ट्रैक्ट

याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका में लिखा है कि वह बहुत लंबे समय से दिव्य मंजन का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह एक वेजिटेरियन प्रोडक्ट है। लेकिन अगर उसके ingredients में समुद्र फेन है जो मछली के अर्क से मिलता है। याचिका कर्ता के अनुसार उनके और उनके परिवार के लिए यह दुखद है कि जो धार्मिक विश्नवास और आस्था के कारण केवल शाकाहारी उत्पादों का प्रयोग करते हैं। उन्होंने बोला कि पेस्ट पर हरे शाकाहारी बिंदू का लेबल लगा है जिसका मतलब है कि प्रोडक्ट शाकाहारी है।

विभिन्न सरकारी एजेंसियों में दर्ज कराई गई कंप्लेंट

इस कंप्लेन को विभिन्न सरकारी एजेंसियों स्वास्थ्य मंत्रालय, FSSAI, CDSCO में दर्ज कराने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।

याचिका में कानून के हस्तक्षेप की मांग की गई है और Mislabeling करने में जो दोषी हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। याचिका दायर होने के बाद दिल्ली हाई कोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद, बाबा रामदेव और केंद्रीय सरकार और पतंजलि दिव्य फार्मेसी को नोटिस जारी किया है। इस मामले में अगली सुनवाई 28 नवंबर को होगी। 

इससे पहले भी दोनों ने मांगी थी माफी 

इससे पंतजलि के संस्थापक बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण को इनके प्रोडक्ट्स के विज्ञापन को लेकर सुप्रीम कोर्ट कड़ी फटकार लगा चुका है। इसके बाद दोनों ने कोर्ट में पेश होकर माफी मांगी थी। कोर्ट ने कहा था कि इस तरह के भ्रामक विज्ञापन से पूरे देश को गुमराह किया जा रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

पतंजलि पर घटिया गाय का घी बेचने का आरोप, कोर्ट ने ठोका जुर्माना; कंपनी ने आदेश को बताया त्रुटिपूर्ण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। योग गुरु बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड पर घटिया गुणवत्ता का गाय का घी बेचने का आरोप लगा है।...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...