back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आजम खान की विधानसभा सत्र में शामिल होने की संभावना कम

लखनऊ, 22 मई (आईएएनएस)। सपा के वरिष्ठ विधायक मोहम्मद आजम खान के सोमवार से शुरू हो रहे योगी आदित्यनाथ सरकार के पहले बजट सत्र में शामिल होने की संभावना बेहद कम हैं। आजम खान के करीबी सूत्रों ने कहा, आजम खान अभी भी काफी कमजोर हैं। शनिवार को कोर्ट में सुनवाई के दौरान वह लड़खड़ा रहे थे। मुझे नहीं लगता कि वह अभी लखनऊ की यात्रा करने और सत्र में भाग लेने की स्थिति में हैं। आजम खान को पद की शपथ लेने के लिए पहले अध्यक्ष से मिलना होगा। आपको बता दें कि अदालत ने उन्हें मार्च में राज्य विधानसभा के लिए चुने जाने के बाद शपथ लेने की अनुमति नहीं दी थी। वह सीतापुर जेल में थे। वरिष्ठ पत्रकार आर.के. सिंह का कहना है कि आजम खान अपने राजनीतिक फैसलों से लोगों को हैरान करने के लिए जाने जाते हैं। आप कभी नहीं जान पाओगे कि वह आगे क्या करने वाले हैं। एक बात साफ है कि जब भी वह राज्य विधानसभा में आएंगे, तो वह एक ऐसा भाषण देंगे, जो लंबे समय तक याद किया जाएगा। –आईएएनएस पीके/एसकेके

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly Election 2026: Raniganj Seat पर टकटकी लगाए बैठी है BJP, TMC-CPI(M) की स्थिति भी मजबूत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की लड़ाई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵