back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रामपुर की MP MLA कोर्ट ने आजम खान को ठहराया दोषी, डुंगरपुर में घर खाली करवाकर बुलडोज़र चलवाने का है मामला

UP News: MP MLA कोर्ट ने रामपुर के गंज थाने में 2019 में दर्ज मामले में आजम खान को धारा 392, 452, 504, 506 और 120बी के तहत दोषी करार दिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। जेल में बंद समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को एक और झटका लगा है। रामपुर की स्पेशल MP MLA कोर्ट ने उन्हें 2019 में घर में घुसने, लूटपाट, चोरी और हमले के लिए डुंगरपुर में दर्ज मामले में दोषी करार दिया है। इन आरोपों में जल्द ही उन्हें सजा सुनाई जाएगी।

इन धाराओं के तहत मामला है दर्ज

MP MLA कोर्ट ने रामपुर के गंज थाने में 2019 में दर्ज मामले में आजम खान को धारा 392, 452, 504, 506 और 120बी के तहत दोषी करार दिया है। कोर्ट ने इस मामले में सह आरोपी ठेकेदार बरकत अली को भी धारा 392 के तहत दोषी ठहराया है। उस पर 392, 452, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज हुआ है। आजम खान के खिलाफ डूंगरपुर मामला उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के शासन काल का है। जब डूंगरपुर में रामपुर पुलिस लाइन के पास आसरा आवास योजना के तहत घर बनाए गए थे।

आजम खान के खिलाफ साल 2019 में कुल 84 मुकदमे दर्ज

18 मार्च को जेल रोड निवासी एहतेशाम की शिकायत पर दर्ज इसी तरह के एक मामले में आजम खान को 7 साल की कैद की सजा सुनाई गई थी और 5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था। पूर्व सीओ सिटी आले हसन खां, पूर्व पालिकाध्यक्ष अज़हर खां और बरेली के ठेकेदार बरकत अली को भी 2-2 लाख रुपये जुर्माने के साथ 5 साल की सजा सुनाई गई है। इसके अलावा 31 जनवरी 2024 को सपा नेता आजम खान के खिलाफ डूंगरपुर केस के एक मामले में भी फैसला सुनाया गया है। वह मुकदमा रूबी पत्नी करामत अली ने दर्ज कराया था। इस मामले में सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने आजम खान समेत सभी आरोपियों को बरी कर दिया। आजम खान के खिलाफ साल 2019 में कुल 84 मुकदमे दर्ज हुए थे। जिनमें से ज्यादातर कोर्ट में लंबित हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड होते ही रिंकू सिंह की मंगेतर सांसद प्रिया सरोज ने Meta से लगाई मदद की गुहार, पूछा- क्या कोई मदद कर...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह की मंगेतर और सांसद प्रिया सरोज इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। उन्होंने एक सस्पेंड...
spot_img

Latest Stories

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...