back to top
26.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोकराझार में फिर स्वचालित अत्याधुनिक हथियार बरामद

कोकराझार (असम), 23 मार्च (हि.स.)। पुलिस की टीम ने अभियान चलाते हुए कोकराझार जिला के सराईबिल थाना अंतर्गत बालुझोरा के समीप रंगापानी वन क्षेत्र के 4 और 5 नंबर राइड से स्वचालित हथियार व गोला-बारूद बरामद किया है। कोकराझार जिला पुलिस अधीक्षक राकेश रोशन ने मंगलवार को हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सराईबिल थाना अंतर्गत बालुझोरा के समीप रंगापानी वन क्षेत्र के 4 और 5 नंबर राइड में बीती देर रात को कोकराझार जिला पुलिस उप अधीक्षक मुकुट राभा के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम, एसडीपीओ गोसाईगांव सौरभ गुप्ता, 129वीं वाहिनी सीआरपीएफ और 31वीं वाहिनी एसएसबी के जवानों ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। इसी दौरान जमीन के नीचे छिपाकर रखे गये 02 एके-56 राइफल, 02 एके सीरिज की राइफल की मैगजीन, एके सिरिज राइफल के 42 जिंदा कारतूस और एक 7.65 एमएम की पिस्तौल मैगजीन के साथ बरामत किया गया। इस संबंध में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। हालांकि यह पता नहीं चल सका है कि हथियार किस उग्रवादी गुट है। माना जा रहा है कि आत्मसमर्पण करने वाले बोड़ो उग्रवादियों ने इन हथियारों को छुपाकर रखा था। बीटीसी में लगातार हथियारों की बरामदगी से यह साबित हो जाता है कि बड़े पैमाने पर इलाके में अभी भी हथियारों को छुपाकर रखा गया है। उल्लेखनीय है कि असम विधानसभा का 27 मार्च, 01 अप्रैल और 06 अप्रैल को तीन चरणों में चुनाव होने जा रहा है। चुनावों के मद्देनजर पुलिस प्रशासन असम के विभिन्न हिस्सों के साथ ही बीटीसी के चारों जिला कोकराझार, उदालगुरी, बाक्सा व चिरांग जिलों में अवैध हथियारों के विरुद्ध एक अभियान छेड़े हुए है। हिन्दुस्थान समाचार /किशोर/ अरविंद/रामानुज

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

कल्प नाम का मतलब-Kalp Name Meaning

Meaning of Kalp / कल्प नाम का मतलब :...

Deepika Padukone ने लेदर जैकेट में ढाया कहर, बढ़ गया इंटरनेट का पारा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। Deepika Padukone का नाम बॉलीवुड...

गर्मी में बनना चाहती हैं क्रीमी और टेस्टी कुल्फी? तो ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली ,रफ्तार डेस्क। गर्मी का मौसम आते ही...

गर्मी में हीटवेव से ऐसे करें बचाव, इन टिप्स को फॉलो करके सेहत का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵