back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

असम के मुख्यमंत्री ने दीमा हसाओ का दौरा किया, कनेक्टिविटी बहाली का दिया भरोसा

गुवाहाटी, 24 मई (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को मानसून-पूर्व बारिश और भूस्खलन से सबसे ज्यादा प्रभावित जिले दीमा हसाओ का दौरा किया और हालात का जायजा लिया। कई स्थानों पर भूस्खलन के कारण यह पहाड़ी जिला रेल और सड़क संपर्क दोनों से कट गया है। सरमा ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से कहा कि सड़क के फिर से निर्माण के लिए तेज गति से उचित कदम उठाएं। उन्होंने भूस्खलन के कारण भविष्य में होने वाले नुकसान से सड़क के विस्तार को बचाने के लिए एक वैकल्पिक उपाय तलाश करने का भी सुझाव दिया। उन्होंने पूर्ण पैमाने पर परिवहन को फिर से शुरू करने और क्षतिग्रस्त सड़कों की बहाली पर जोर दिया। सरमा ने कहा, बहाली का काम जल्द ही शुरू होगा। हम भूस्खलन के जोखिम को कम करने के लिए काम कर रहे हैं। भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से कई लोग अपने घर से बाहर हो गए। मुख्यमंत्री ने कुछ राहत शिविरों का भी दौरा किया और वहां मौजूद लोगों से बातचीत की। उन्होंने भूस्खलन के कारण मारे गए तीन लोगों के परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात की। इस बीच, भारतीय वायुसेना ने गुवाहाटी, जोरहाट और सिलचर में हेलीकॉप्टरों से आवश्यक वस्तुओं के पैकेट हवा में गिराए। इसके अलावा, लगभग 8,000 लीटर डीजल भी भारतीय वायुसेना की मदद से दीमा हसाओ जिले में पहुंचाया गया। –आईएएनएस एसजीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵