नयी दिल्ली, 19 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली की जनता के लिये 750 मीटर लंबा बहुप्रतीक्षित आश्रम अंडरपास अगले सप्ताह खुल जायेगा। लोकनिर्माण विभाग ने निर्माण कार्य पूरा कर लिया है। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने अंडरपास में निर्माण कार्य का जायजा लेने के बाद गत सप्ताह घोषणा की थी कि 22 मार्च यह लोगों के लिये खोल दिया जायेगा। मध्य और दक्षिण दिल्ली के बीच महत्वपूर्ण लिंक है- आश्रम चौक और इसी कारण यह बहुत व्यस्त भी है। यहां मथुरा रोड और रिंग रोड आपस में जुड़ते हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 24 दिसंबर 2019 को अंडरपास की आधारशिला रखी थी और इसे एक साल में पूरा किया जाना था। अंडरपास को पूरा करने की तारीख इसके बाद कई बार बढ़ायी गयी। इसकी डेडलाइन पहले मार्च 2021 थी लेकिन अब इसे मार्च 22 में पूरा किया जा सका है। –आईएएनएस एकेएस/एएनएम




