back to top
23.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर पर अरविंद केजरीवाल समेत तमाम नेताओं का पहला रिएक्‍शन

भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर शुरु किया है, जहां 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले का करारा जवाब दिया है। हमले के 15 दिनों बाद आखिरकार भारत ने पाकिस्तान पर हमला कर दिया है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर शुरु किया है, जहां 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले का करारा जवाब दिया है। हमले के 15 दिनों बाद आखिरकार भारत ने पाकिस्तान पर हमला कर दिया है। भारत ने ऑपरेशन ‘सिंदूर’ (Operation ‘Sindoor’) के नाम से पाकिस्तान के 7 बड़े शहरों के 9 आतंकी ठिकानों का तबाह किया है। आतंकवाद के खिलाफ भारत के इस बड़े हमले में अब तक अब तक 100 से अधिक आतंकवादी मारे जानें की सूचना है। 

वही, आज 7 मई को देश के कई प्रमुख शहरों में मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाना है। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है। गृह मंत्रालय ने कल यानी 6 मई को सभी राज्‍यों को मॉक ड्रिल को लेकर एक आदेश जारी किया था। दरअसल, भारत आतंकियों के ठिकानों को तबाह करने की तैयारी कर रहा था। भारत ने आज जो कार्रवाई की है वहां पर आतंकी हाफिज सईद और मसूद अजहर के मदरसे थे। यहां पर ही छोटे बच्चों का ब्रेन वॉश करके आतंकी बनाया जाता।

भारतीय सेना का ऑपरेशन सिंदूर का डंका चारों और बज चुका है। सेना की इस एयर स्ट्राइक को पूरा देश सपोर्ट कर रहा है। देश में सेना को वाहवाही मिल रही है। इस बीच, कई राजनीति दलों ने सेना के इस ऑपरेशन पर गर्व किया है। और पहलगाम आतंकी हमले मारे गए परिजनों के भी बयान सामने आने लगे है। इस दौरान, भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। 

ऑपरेशन सिंदूर पर केजरीवाल का पहला रिएक्‍शन  


आप के मुखिया दिल्‍ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमें इंडियन आर्मी और अपने वीर जवानों पर गर्व है। उन्‍होने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ़ इस लड़ाई में 140 करोड़ भारतीय सेना के साथ खड़े हैं। भारतीय सेना का साहस, हर देशवासी का विश्वास है। हम सब साथ हैं। आतंकवाद के खिलाफ़ एकजुट हैं। जय हिंद, जय भारत।

https://twitter.com/KirenRijiju/status/1919966230020063330

ओवैसी, राजनाथ सिंह, किरेन रिजिजू ने क्‍या कहा-


पाकिस्‍तान में भारत की सर्जिकल स्‍ट्राइक पर नेताओं के रिएक्‍शन सामने आए है। असदुद्दीन ओवैसी के पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी एक्स पर पोस्ट कर प्रतिक्रिया दी है। ओवैसी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, मैं हमारी सेनाओं की तरफ से पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर किए गए हमलों का स्वागत करता हूं। किरेन रिजिजू ने भी पाकिस्‍तान पर हमले से जुड़ा विडियो शेयर किया है।  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्‍स पर पेास्‍ट करते हुए जय हिंद, जय भारत लिखा

हमें अपने सशस्त्र बलों पर गर्व

भारतीय सेना को ऑपरेशन सिंदूर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्‍होने एक्‍स हैंडल पर लिखा कि, हमें अपने सशस्त्र बलों पर गर्व है। #ऑपरेशन सिंदूर पहलगाम में हमारे निर्दोष भाइयों की क्रूर हत्या के प्रति भारत की प्रतिक्रिया है।


Advertisementspot_img

Also Read:

BMC Election 2026: AAP ने मुंबई की जनता से किए कई बड़े वादे, दिल्ली मॉडल की रणनीति के साथ पेश किया घोषणापत्र

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बीएमसी चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने बड़ी घोषणाएं की हैं। पार्टी नेता...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...