नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर आम आदमी पार्टी ने अभी से अपनी कमर कस ली है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर कांग्रेस के साथ गठबंधन करने से मना कर दिया है। आम आदमी पार्टी दिल्ली में खुद को कांग्रेस से मजबूत मानते हुए चल रही है। इसलिए वह कांग्रेस के साथ आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में किसी भी प्रकार का कोई गठबंधन नहीं करना चाहती है।
केजरीवाल ने कांग्रेस के साथ गठबंधन से किया इनकार
आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस के साथ गठबंधन की संभावनाओं से साफ-साफ इनकार कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा “आम आदमी पार्टी दिल्ली में अपने दम पर विधानसभा का चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस पार्टी के साथ किसी भी तरह के गठबंधन की कोई भी संभावना नहीं है।
अरविंद केजरीवाल 10 दिसंबर 2024 को शरद पवार के घर पहुंचे थे
मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के नेताओं की 10 दिसंबर 2024 को दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए गठबंधन को लेकर बातचीत हुई थी। लेकिन कांग्रेस आम आदमी पार्टी को गठबंधन के राजी नहीं कर पाई। दरअसल कांग्रेस के नेता दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करना चाहते थे। जिसके बाद इंडिया गठबंधन के वरिष्ठ नेता शरद पवार ने आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को गठबंधन को लेकर अपने घर में मिलने का न्योता दिया था।
अरविंद केजरीवाल 10 दिसंबर 2024 को शरद पवार के घर पहुंचे थे। इस मीटिंग में कांग्रेस के नेता भी मौजूद थे। जिसके बाद मीडिया में कयास लगने शुरू हो गए थे कि आगामी विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन हो सकता है। लेकिन अरविंद केजरीवाल ने आज 11 दिसंबर 2024 को इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है और दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को अकेले लड़ने का ऐलान कर दिया है।





