जम्मू, 28 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में भारतीय सेना ने सही समय पर एक महिला की जान बचाई है। एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा, भारतीय सेना को 27 जनवरी, 2022 की रात को पुंछ जिले के सीमावर्ती गांव तुगलु नूरकोट से एक महिला रुखसाना कौशेर का फोन आया जो प्रसव पीड़ा में थी, उन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता की जरूरत थी। भारतीय सेना के जवानों ने तुरंत जवाब दिया। सेना ने कहा कि स्थानीय लोगों की मदद से पीड़ित महिला को नजदीकी रोड हेड से सिविल अस्पताल ले जाया गया, जिससे उसकी जान बच गई। –आईएएनएस एसएस/आरजेएस




