back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शोणितपुर में 81 एमएम के मोर्टार को सेना के विशेषज्ञों ने किया निष्क्रिय

शोणितपुर (असम), 16 जून (हि.स.)। शोणितपुर जिला के जामगुरीहाट के बालीजुरी धुबीखोला इलाके में मिले 81 एमएम के मोर्टार सेल को सेना के विशेषज्ञों ने बुधवार की शाम को निष्क्रिय कर दिया। जामगुरीहाट के बालीजुरी धुबीखोला दिकराई नदी पर बने पुल के नीचे दो श्रमिकों ने मंगलवार की शाम को सबसे पहले मोर्टार सेल देखा था। इसके बाद से पुलिस की एक टीम मोर्टार सेल के आसपास लगातार पिछले 20 घंटों से पहरा दे रही थी। मोर्टार सेल की बरामदगी के 20 घंटे बाद तेजपुर स्थित सेना की फोर कोर के बम विशेषज्ञ की टीम ने बुधवार की शाम को निष्क्रिय कर दिया। सूत्रों ने बताया है कि असम में जब उग्रवाद चरम पर था तो इलाके में सेना के कई कैंप स्थापित थे। इलाके में फायरिंग रेंज भी था। माना जा रहा है कि मोर्टार सेल फायरिंग रेंज में छूट गया होगा और बरसात में बहकर नदी की रेत में दब गया होगा। हालांकि, मोर्टार सेल के निष्क्रिय किये जाने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/असरार/अरविंद/सुनीत

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

करने जा रही हैं वैभव लक्ष्मी का व्रत, तो जानिए पूजा विधि और इससे जुड़ी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वैभव लक्ष्मी व्रत माता माता...

Travel Tips: इस मौसम में घूमने के लिए बेस्ट है उत्तराखंड की ये जगह, एक बार जरूर करें विजिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में ऐसी कई जगह...

Vastu Tips: हरी इलायची खोल देगी आपके बंद किस्मत का ताला, बस करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...

Astro Today 10 April 2026: मकर राशि- पैनल्टी लग सकती है, संभलकर रहना होगा

धन लाभ: सरकारी कामों में पैसा लगने के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵