back to top
34.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सेना प्रमुख ने लद्दाख क्षेत्र से लगती चीन सीमा पर सुरक्षा बलों की तैनाती का जायजा लिया

नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे चीन से लगी सीमाओं पर सुरक्षा बलों की तैनाती का जायजा लेने के लिए लद्दाख के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। वह सेना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालने के बाद लद्दाख क्षेत्र की अपनी पहली यात्रा पर गुरुवार को लेह पहुंचे। जनरल पांडे को पूर्वी लद्दाख पर विशेष फोकस रखते हुए सीमा पर तैनात सुरक्षा स्थिति से अवगत कराया गया। ऐसे संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बलों द्वारा उच्च स्तर की परिचालन तत्परता को बनाए रखा गया है। जनरल पांडे ने बाद में लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी, जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, उत्तरी कमान और लेफ्टिनेंट जनरल ए. सेनगुप्ता, जनरल ऑफिसर कमांडिंग, फायर एंड फ्यूरी कोर के साथ केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के उपराज्यपाल आर.के. माथुर से मुलाकात की। इसके बाद केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में नागरिक-सैन्य सहयोग और विकास गतिविधियों में भारतीय सेना की भूमिका से संबंधित मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। लद्दाख की अपनी यात्रा के दौरान जनरल पांडे पूर्वी लद्दाख में अग्रिम क्षेत्रों का भी दौरा करेंगे और दुनिया के सबसे कठिन और दुर्गम इलाकों में से एक में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर तैनात सैनिकों के साथ बातचीत करेंगे। –आईएएनएस एकेके/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...