नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद सेना ने उरी में बड़ी कार्रवाई की है। सेना ने बुधवार को एक बार फिर आतंकवादियों ने नापाक हरकत को सफल नहीं हो दिया है। आतंकियों ने उत्तरी कश्मीर के उरी में एक बार फिर घुसपैठ की कोशिश की। हालांकि, सेना ने आतंकियों की इस नापाक हरकत को नाकाम कर दिया। साथ ही सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को ढेर कर दिया है।
दरअसल, कल दोपहर को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले के बाद आर्मी पूरे इलाके में सर्च अभियान चला रही है। इसी बीच, बारमूला जिले के उरी में पाकिस्तान बॉर्डर की और से एक बार फिर घुसपैठ की कोशिश की गई, लेकिन सेना ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है।
उरी में फिर घुसपैठ की कोशिश नाकाम
उत्तरी कश्मीर के बारमूला जिले के उरी में एक बार फिर घुसपैठ की कोशिश की गई। इस मामले को लेकर चिनार कॉर्प्स ने एक्स पर इसकी जानकारी शेयर की है। बुधवार को बारामूला के उरी नाला में सरजीवन क्षेत्र के पास करीब 2-3 आतंकवादी के हलचल होने की सूचना थी। भारतीय सीमा पर दो आतंकी घुसपैठ की कोशिश करते पकड़े गए। नियंत्रण रेखा पर तैनात सतर्क सैनिकों ने उन्हें चुनौती दी और रोकने की कोशिश की, लेकिन वह आगे बढ़ इस बीच दोनों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया है।
आतंकवादियों के पास से हथियार बरामद
बारामूला जिले के उरी में चल रहे ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। आतंकवादियों के पास से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और अन्य सामानों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया गया है। सेना का ऑपरेशन फिलहाल जारी है। सेना ने इलाके को पूरी तरह से घेर लिया है। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ा दी है।
पहलगाम हमले में 26 लोगों की मौत
बता दें कि, मंगलवार (22 अप्रैल) को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में भीषण आतंकी हमला हुआ। आतंवादियों ने पहलगाम की बैसरन घाटी में बीते दिन पर्यटकों को निशाना बनाया। उन पर अंधाधुध गोलाबारी शुरु कर दी। जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई। और लगभग 20 से ज्यादा घायल हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही सेना ने इलाके को चारों तरफ से घेर लिया और सर्च अभियान शुरू कर दिया।





