back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

क्‍या वायु प्रदूषण से आपको हो रही खांसी? अपनाएं ये 5 असरदार घरेलू उपाय, मिलेगा जल्‍द आराम

राजधानी दिल्‍ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण खांसी और गले की खराश जैसी स्वास्थ्य समस्याएं आम हो गई हैं। ऐसे में कुछ सरल घरेलू नुस्खों से आप राहत पा सकते हैं।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली-एनसीआर में बढ़ता वायु प्रदूषण अब गंभीर चिंता का कारण बन गया है। राजधानी और आसपास के इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) लगातार बढ़कर 300 के पार पहुंच चुका है। इस जहरीली हवा का असर लोगों की सेहत पर सीधा दिखाई दे रहा है। इन दिनों सांस लेने में कठिनाई, खांसी और गले में खराश जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। खासकर रात के समय खांसी बढ़ने से पेट और पसलियों में दर्द जैसी तकलीफें भी होने लगी हैं। मार्केट में खांसी और गले की खराश के लिए कई दवाएं और सिरप उपलब्ध हैं, लेकिन आप कुछ सरल घरेलू नुस्खों से भी राहत पा सकते हैं। यहां हम आपके लिए 5 ऐसे असरदार उपाय लेकर आए हैं, जो खांसी को कम करने और गले की खराश से छुटकारा दिलाने में मदद करेंगे।

1. शहद

गले में खराश या खांसी की परेशानी में शहद एक असरदार घरेलू उपाय साबित हो सकता है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और सूजन कम करने वाले गुण न केवल खांसी को कम करते हैं, बल्कि गले की जलन को भी शांत करते हैं। रोजाना एक चम्मच शहद को गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से जल्दी आराम मिलता है। शहद गले को नमी प्रदान करता है और खांसी से हुई सूजन को भी कम करने में मदद करता है।

2. नमक पानी के गरारे 

खांसी और गले की जलन की समस्या में नमक पानी से गरारे करना एक असरदार घरेलू तरीका है। इसमें मौजूद गुण श्वसन मार्ग और गले को साफ करने में मदद करते हैं, जिससे खांसी में आराम मिलता है। एक कप गुनगुने पानी में आधा चम्मच नमक घोलकर दिन में 2-3 बार गरारे करने से जल्दी राहत मिल सकती है। यह तरीका गले में जमा बलगम को पतला करता है और सूजन को कम करके गले को आराम पहुंचाता है।

3. तुलसी का काढ़ा

अगर गले में खराश बनी हुई है, तो तुलसी का काढ़ा एक प्राकृतिक और असरदार उपाय हो सकता है। तुलसी में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं। बनाने के लिए, एक पैन में एक गिलास पानी गर्म करें और इसमें 5-6 तुलसी की पत्तियां, लौंग, अदरक और काली मिर्च डालकर उबाल लें। जब पानी आधा रह जाए, तो इसे छानकर गुनगुना करके पीएं। दिन में 1-2 बार इसका सेवन करने से खांसी और गले की जलन में जल्दी आराम मिलता है। साथ ही, यह काढ़ा इम्युनिटी बढ़ाने में भी मददगार है।

4. हल्दी वाला दूध

हल्दी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण खांसी को कम करने के साथ गले के संक्रमण से लड़ने में भी मदद करते हैं। रोजाना रात को सोने से पहले एक गिलास गुनगुना दूध लें और उसमें आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पीएं। हल्दी में करक्यूमिन नामक तत्व होता है, जो सूजन को कम करके गले की खराश और जलन में आराम दिलाता है।

5. अदरक

अदरक में एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो खांसी और गले की खराश को कम करने में बेहद प्रभावशाली हैं। आप एक इंच अदरक लेकर हल्का सा नमक डालकर चूस सकते हैं। इससे गले में जलन कम होती है और खांसी में जल्दी आराम मिलता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचना के लिए है। यदि आपको कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या या सवाल है, तो किसी योग्य डॉक्टर या स्वास्थ्य विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में फिर चढ़ा पारा, एक दिन में तापमान में तेज उछाल, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

नई दिल्‍ली /रफ्तार डेस्‍क । राजधानी दिल्ली में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बुधवार को हल्की बारिश और घने बादलों की...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...