नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर परिवार में तरक्की होती रहे। कोई भी समस्या उसके घर में ना आए। इसके लिए वह कई प्रकार की उपाय भी करते हैं। फिर भी अगर आपके घर में कुछ चीज ठीक नहीं चल रही है लगातार कंगाली छाई हुई है कर्ज की भी समस्या उत्पन्न होने लगी है तब आपको इसका निवारण वास्तु शास्त्र के बताए उपाय से करना चाहिए। तो चलिए उनके बारे में जानते हैं उन्हें अच्छे से समझते हैं और करने की कोशिश करते हैं ताकि आपके घर में सुधार हो सके।
वास्तु शास्त्र के उपाय
वास्तु शास्त्र में घर और घर के कई चीजों के बारे में बहुत सारी चीज बताई गई है तो चलिए उसे जानते हैं और करने की कोशिश करते हैं ताकि कुछ अच्छा हो सके।घर का मुख्य दरवाजा सिर्फ प्रवेश का रास्ता नहीं है, बल्कि यही वह जगह है जहां से लक्ष्मी जी और सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है, अगर दरवाजा गंदा या टूटा-फूटा होगा, तो यह नकारात्मक असर डाल सकता है। दरवाजे को रोज साफ करें और चाहें तो उस पर सुंदर तोरण या बंधनवार लगाएं। इससे आपके घर परिवार में सुख समृद्धि बनी रहेगी देवी देवता भी आने लगेंगे।
घर में साफ सफाई न होना आपके घर परिवार को कंगाली की ओर ले जाता है इसलिए आपको घर में रखा हुआ हर एक समान उसकी सही जगह पर रखना चाहिए। घर में रखा हुआ सामान में से अगर कुछ चीज टूट गया है तब भी आप उसमें सुधार करें और उन सबको सही जगह रखें। ऐसा करने से आपके जीवन में तरक्की आएगी और भगवान की कृपा भी बनी रहेगी।
अगर आपके घर में मंदिर है तो वहां रोजाना पूजा अर्चना होनी ही चाहिए। घर का मंदिर या पूजाघर ही वह जगह है, जहां से सबसे अधिक सकारात्मक ऊर्जा फैलती है। रोज सुबह-शाम वहां घी का दीपक जलाएं और अगरबत्ती या धूपबत्ती का प्रयोग करें। इससे घर में शांति, सुख और समृद्धि बनी रहती है।आप चाहें तो मंदिर में ताजे फूल भी चढ़ा सकते हैं, इससे माहौल और भी पवित्र अश्वगंधित बन जाता है। जिसे देवी देवता आकर्षित होकर आपके घर में आगमन करते हैं और आपके आशीर्वाद प्रदान करते हैं।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें –www.raftaar.in
डिसक्लेमर
इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है,और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगक की





