नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऐप्पल ने अपने सभी ग्राहकों के लिए एक बड़ी घोषणा की है। दरअसल, ऐप्पल ने अपनी दिवाली सेल को शुरू करने की तारीख 3 अक्टूबर 2024 रखी है। इस दिन से ग्राहक Apple के प्रोडक्ट्स को सस्ते दामों में खरीद सकते हैं। हालांकि Apple ने 3 अक्टूबर 2024 से शुरू होने वाली दिवाली सेल को लेकर विशेष छूट का कोई खुलासा नहीं किया है। लेकिन दिवाली का समय है और भारत में इसको बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसे में Apple दिवाली सेल में जरूर अपने ग्राहकों को खास छूट देगा। जिससे ग्राहकों को दिवाली सेल में iPhone,मैकबुक और ऐप्पल वॉच समेत कई ऐप्पल प्रोडक्ट्स पर खास छूट और ऑफर मिलने की पूरी संभावना है।
Apple दिवाली ऑफर 3 अक्टूबर 2024 से शुरू होगा
Apple ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए कहा है कि हमारा दिवाली ऑफर 3 अक्टूबर 2024 से शुरू होगा, इस तारीख को नोट कर लें। Apple ने अपने iPhone 16 सीरीज को ‘इट्स ग्लो टाइम’ इवेंट के दौरान हाल में ही लॉन्च करने के बाद इस ऑफर की जानकारी दी है। Apple ने अपनी iPhone 16 सीरीज में चार नए मॉडल iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max को लॉन्च किया है। इन नए मॉडल में iOS 18 सॉफ्टवेयर, कैमरे और बैटरी की और बढ़िया क्वालिटी शामिल है। इन मॉडल्स पर भी छूट दी जा सकती है।
Apple प्रोडक्ट्स को 6 महीने तक वाली कम EMI में खरीद सकते हैं
दिवाली सेल में Apple के प्रोडक्ट्स को खरीदने में कंपनी विशेष छूट तो सकती है जिसका अभी कंपनी की तरफ से कोई खुलासा नहीं किया गया है। इसके साथ ही ग्राहक Apple के प्रोडक्ट्स को प्रमुख बैंकों के क्रेडिट कार्ड के जरिए 6 महीने तक की कम EMI में खरीद सकते हैं। साथ में ही Apple अपने कुछ चुनिंदा डिवाइस की बिक्री पर ग्राहकों को 3 महीने का मुफ्त Apple Music भी दे रही है।





