back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पहलगाम के अलावा इन तीन जगहों पर हमले का था प्‍लान! आतंकियों ने की थी रेकी, NIA जांच में बड़ा खुलासा

इन आतंकियों ने तीन अन्य जगहों की भी रेकी की थी। बैसरन घाटी के अलावा इन लोगों ने अरु घाटी, एम्यूजमेंट पार्क और बेताब घाटी की रेकी की थी।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । राष्ट्रीय जांच एजेंसी (National Investigation Agency) ने अब तक की अपनी जांच में पाया है कि आतंकी पहलगाम की बैसरन घाटी में पहले से ही ठहरे हुए थे। इतना ही नहीं इन आतंकियों ने तीन अन्य जगहों की भी रेकी की थी। बैसरन घाटी के अलावा इन लोगों ने अरु घाटी, एम्यूजमेंट पार्क और बेताब घाटी की रेकी की थी। इन जगहों पर बड़ी संख्या में पर्यटक भी मौजूद रहते हैं। NIA द्वारा की गई शुरुआती जांच में पता चला है कि आतंकियों ने इन तीनों जगहों की रेकी की थी, लेकिन हमला नहीं किया। इसकी वजह यह थी कि इन तीनों जगहों पर सुरक्षा बलों की संख्या ज्यादा थी। ऐसे में सुरक्षा बलों की मौजूदगी के चलते आतंकियों ने हमले के लिए बैसरन घाटी को चुना। 

ओवर ग्राउंड वर्कर का मिला साथ 

अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि 22 अप्रैल को बैसरन घाटी में हुए हमले से 2 दिन पहले आतंकी वहां मौजूद थे। इस भीषण आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत हो गई थी। आतंकियों ने पहलगाम में मौजूद लोगों से उनका धर्म पूछा और जब इन लोगों ने बताया कि वे हिंदू हैं तो उन्होंने उन्हें गोली मार दी। इस आतंकी हमले में ओवरग्राउंड वर्करों का भी साथ होने का संकेत मिला है।

OGW करते थे रेकी 

ओवर ग्राउंड वर्कर (over ground worker) आतंकी और उनके समर्थक होते हैं जो समाज में आम लोगों की तरह रहते हैं। लेकिन ऐसे लोग आतंकियों की मदद करते हैं या उन्हें रहने के लिए जगह आदि मुहैया कराते हैं। NIA की जांच में पता चला है कि ऐसे 4 ओवरग्राउंड वर्करों ने पहलगाम समेत 4 जगहों पर हमले के लिए रेकी की थी। इस रेकी के बाद ही आतंकियों ने हमला करने की जगह पहलगाम की बैसरन घाटी को चुना। जहां सैकड़ो लोग मौजूद थे। 

पूछताछ के लिए सैकड़ो लोग हिरासत में 

सूत्र बताते हैं कि, अब तक कुल 20 ओवरग्राउंड वर्करों की पहचान हो चुकी है। इनमें से कई लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। इस हमले के बाद अब तक 186 लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा चुकी है। दरअसल, कश्मीर में आतंकी संगठनों की लंबे समय से यही रणनीति रही है। अब कोई भी खुलकर आतंकी संगठनों का समर्थन नहीं करता, लेकिन कई लोग अपने काम और कारोबार के दौरान आतंकियों का समर्थन करते नजर आते हैं। इन्हें ओवरग्राउंड वर्कर कहा जाता है। 

आपको बता दें कि, 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकियों ने 26 पर्यटकों की हत्या कर दी। इन आतंकियों ने सिर्फ पुरुषों को मारा और महिलाओं को छोड़ दिया। इन महिलाओं और परिवार के अन्य सदस्यों ने बताया कि आतंकियों ने पहले उनसे उनका धर्म पूछा और फिर उनसे कलमा पढ़ने को कहा। जब यह पुष्टि हो गई कि वे मुसलमान नहीं हैं तो उन्हें बेरहमी से मार दिया गया।

Advertisementspot_img

Also Read:

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमत्री फारूक अब्दुल्ला एक शादी समारोह में पहुंचे थे। उस दौरान एक कमल सिंह...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...