back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

15 सितंबर तक आंध्र प्रदेश में होंगे 6 हजार बेड्स, 140 ऑक्सीजन प्लांट: वाईएसआरसीपी सांसद

अमरावती, 19 अगस्त (आईएएनएस)। वाईएसआरसीपी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य वी. विजयसाई रेड्डी ने गुरुवार को कहा कि राज्य सरकार 15 सितंबर तक 6,000 अस्पताल बेड और 140 ऑक्सीजन प्लांट लगाने की तैयारी कर रही है। रेड्डी ने कहा, जगन की सरकार राज्य में कोरोनावायरस से निपटने के लिए नियमित पहल कर रही है। 15 सितंबर तक 6,000 अस्पताल के बेड्स और 140 ऑक्सीजन प्लांट तैयार हो जाएंगे। सांसद के मुताबिक राज्य सरकार ऑक्सीजन प्लांट पर 300 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। हाल ही में एक कोविड समीक्षा बैठक में, मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने संभावित तीसरी लहर के लिए बरती जाने वाली सावधनियों का जायजा लिया था। उन्होंने अधिकारियों को कोविड के लिए रोगसूचक छात्रों के टेस्ट की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया क्योंकि सोमवार से स्कूल फिर से खुल गए हैं। इस बीच, राज्यसभा सदस्य ने कुछ वर्गों पर यह दावा करने के लिए कटाक्ष किया कि विशाखापत्तनम असुरक्षित है और समुद्र के बढ़ते जलस्तर की चपेट में आ सकता है। रेड्डी ने कहा, विशाखापत्तनम पर फर्जी प्रचार पर विश्वास ना करें। देश के बंदरगाह शहरों में, यह सुरक्षित है। समुद्र सुरक्षा अधिकारियों का हवाला देते हुए सांसद ने कहा कि शहर के पानी में डूबने का कोई खतरा नहीं है। –आईएएनएस एचके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...