नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आंध्र प्रदेश इंटरमीडिएट शिक्षा बोर्ड BIEAP ने आज, 12 अप्रैल 2025 को इंटरमीडिएट के प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए सभी छात्र अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
यहां से करें डायरेक्ट रिजल्ट चेक
रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट resultsbie.ap.gov.in पर जाना होगा। छात्र इस डायरेक्ट लिंक के जरिए भी आसानी से रिजल्ट चेक कर सकते हैं https://resultsbie.ap.gov.in/
Whatsapp पर भी मिलेगा रिजल्ट
अगर वेबसाइट स्लो हो या खुल नहीं रही हो, तो छात्र WhatsApp के ज़रिए भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए मोबाइल नंबर 9552300009 पर “Hi” लिखकर भेजें। यह सेवा ‘मन मित्रा’ व्हाट्सएप सुविधा के अंतर्गत उपलब्ध है।
ऐसे चेक करें अपना AP Inter Result 2025 डाउनलोड
रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें जैसे सबसे पहले resultsbie.ap.gov.in वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर “AP Intermediate Result 2025” लिंक पर क्लिक करें। अपना रोल नंबर/हॉल टिकट नंबर और अन्य जरूरी जानकारी भरें। फिर आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। रिजल्ट को ध्यान से देखें और उसे डाउनलोड कर लें। भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट लेकर रख लें। प्रथम वर्ष की परीक्षाएं 1 मार्च से 19 मार्च 2025 के बीच हुई थीं। द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 3 मार्च से 20 मार्च 2025 तक संपन्न हुई थीं।
बोर्ड टॉपर्स और स्कोरकार्ड भी जल्द होंगे जारी
रिजल्ट के साथ ही बोर्ड टॉपर्स की लिस्ट और विस्तृत स्कोरकार्ड भी बोर्ड की वेबसाइट पर जल्द जारी किए जाएंगे। छात्र सलाह अनुसार अपनी लॉगिन डिटेल्स पहले से तैयार रखें ताकि अंतिम समय पर कोई परेशानी न हो। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट जारी होने के समय से कुछ मिनट पहले ही वेबसाइट पर लॉगिन करें, जिससे किसी भी तकनीकी अड़चन से बचा जा सके। अगर किसी तरह की समस्या आए तो व्हाट्सएप सेवा का लाभ उठाएं।




