back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, April 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लखनऊ में अराजकतत्वों ने RSS की शाखा पर किया पथराव, जाते वक्त दी धमकी, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

RSS: युवराज प्रजापति ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया है कि आरोपी युवक और उसके दोस्तों ने पथराव करने के बाद भागते वक्त हमें धमकी दी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। लखनऊ के चिनहट में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की शाखा पर कुछ अराजकतत्वों ने पत्थरों से हमला कर दिया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की यह शाखा चिनहट में छोहरिया माता मंदिर के पास के मुहल्ले में है। इस पथराव की शिकायत राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की इस शाखा का संचालन करने वाले युवराज प्रजापति ने चिनहट कोतवाली में 8-10 युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराके की।

जब हमने इसका विरोध किया तो उन्होंने पथराव शुरू कर दिया

चिनहट में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की शाखा का संचालन करने वाले युवराज प्रजापति द्वारा पुलिस को दी गयी शिकायत के अनुसार शनिवार शाम 6 बजे के करीब वह लखनऊ के चिनहट में आदर्श विद्या मंदिर स्कूल, छोहरिया माता मंदिर परिसर में अन्य सदस्यों के साथ भगवा झंडा लगाकर शाखा का संचालन कर रहे थे। तभी उसके मुहल्ले में रहने वाला एक युवक अपने 8-10 दोस्तों के साथ वहां पहुंचा। युवक और उसके साथी हमें गाली देने लगे, जब हमने इसका विरोध किया तो उन्होंने पथराव शुरू कर दिया।

अराजकतत्वों के पथराव के कारण शाखा और मुहल्ले में भगदड़ मच गई थी

अराजकतत्वों के पथराव के कारण शाखा और मुहल्ले में भगदड़ मच गई थी। युवराज प्रजापति ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया है कि आरोपी युवक और उसके दोस्तों ने पथराव करने के बाद भागते वक्त हमें धमकी दी। युवराज प्रजापति ने पुलिस को जानकारी दी कि इस हमले के बाद स्वयं सेवक और स्थानीय लोगों में डर बना हुआ है। वहीं एसीपी विभूतिखंड अनिद्य विक्रम सिंह ने मीडिया को जानकारी दी किपुलिस ने एक नामजद समेत 8-10 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। 

शाखा को चलने नहीं देंगे

युवराज प्रजापति ने अपनी शिकायत में कहा है कि अराजकतत्वों ने उन्हें धमकी दी है कि वे शाखा को चलने नहीं देंगे। युवराज प्रजापति के अनुसार, हमलावरों ने कहा है कि अगर मुहल्ले में शाखा लगायी गयी तो वे फिर से हमला करेंगे। जिसकी वजह से स्वयं सेवक और स्थानीय लोगों में डर का महौल बना हुआ है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

लखनऊ का ‘नृशंस’ कांड: पिता बनाते थे पढ़ाई के लिए दबाव, बेटे ने उतार दिया मौत के घाट

नई दिल्ली/रफ्तार डेेेस्क। राजधानी लखनऊ का आशियाना इलाका उस वक्त दहल गया, जब एक घर के बंद कमरे से उठी गंध ने एक खौफनाक...
spot_img

Latest Stories

आज मोहिनी एकादशी पर इन चीजों का करें दान, विष्णु भगवान होंगे प्रसन्न

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज देश भर में मोहिनी...

Vastu Tips: तरक्की पाने के लिए आज ही करें ये खास उपाय, खुशहाल रहेगा जीवन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...

बोल्ड ब्लैक ड्रेस में Kangna Sharma ने ढाया कहर, फोटोज देख फैंस हुए दीवाने

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सिनेमा की दुनिया में काम...

MSME के 5 बड़े फायदे: छोटे बिजनेस को बड़ा बनाने का सुनहरा मौका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में छोटे कारोबारियों के लिए...

चॉकलेट ड्रेस में छाया Sara Arjun का जलवा, सोशल मीडिया पर छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आदित्य धर (Aditya Dhar) की...

Handcuff Rule: क्या पुलिस किसी को भी हथकड़ी लगा सकती है? बॉम्बे हाई कोर्ट की टिप्पणी से समझिए पूरा कानून

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पुलिस द्वारा आरोपियों को हथकड़ी लगाने...

LSG vs KKR: इकाना में आज होगी कड़ी टक्कर, किसका पलड़ा भारी?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 का 38वां मुकाबला आज...

AI के दौर में भी सुरक्षित रहेंगे ये जॉब! अगले 50 साल तक नहीं पड़ेगा असर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के तेजी से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵