back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पीसी चाको के इस्तीफे पर बोले आनंद शर्मा, राजनीतिक दलों में ऐसा होता रहता है

नई दिल्ली, 10 मार्च (हि.स.)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने पीसी चाको के पार्टी छोड़ने को बहुत तवज्जो न देते हुए कहा कि राजनीतिक दलों में ऐसा होता रहता है। कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने चाको के पार्टी छोड़ने पर कहा, “अक्सर राजनीतिक पार्टियों में ऐसा होता रहता है। जिन्हें छोड़कर जाना होता है, वह जाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि केरल में कांग्रेस दिखाएगी कि कैसे एकजुटता से चुनाव लड़ा जाता है। यही पूरी पार्टी और उसके हर कार्यकर्ता का प्रयास होगा।” वहीं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पार्टी के वरिष्ठ नेता पीसी चाको के कांग्रेस छोड़ने पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली में प्रभारी रहते हुए गुटबाजी को बढ़ावा देने वाले व्यक्ति ने पार्टी से जाने में बहुत देर कर दी। पीसी चाको के बयानों को लेकर पवन खेड़ा ने बुधवार को ट्वीट कर लिखा, ‘केरल में पार्टी के दो गुट होने की बात वह व्यक्ति कह रहा है जो दिल्ली में गुटबाजी को सक्रियता से प्रोत्साहित करता रहा।’ उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ‘बहुत देर कर दी हुजूर जाते जाते…’। उल्लेखनीय है कि चुनावी राज्य केरल में कांग्रेस को झटका देते हुए वरिष्ठ नेता पीसी चाको ने बुधवार को पार्टी से इस्तीफे की घोषणा की। उन्होंने पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को इस्तीफा भेजा है। हिन्दुस्थान समाचार/आकाश

Advertisementspot_img

Also Read:

Punjab: जालंधर में AAP नेता लक्की ओबेरॉय की गोली मार कर हत्या, गुरुद्वारे के बाहर हुआ हमला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पंजाब के जालंधर में आम आदमी पार्टी के स्थानीय नेता लक्की ओबेरॉय की 6 फरवरी की सुबह गोली मारकर हत्या किए...
spot_img

Latest Stories

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...

Oracle Layoff: 30 हजार कर्मचारियों की नौकरी गई, भारतीयों पर सबसे ज्यादा असर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका की दिग्गज आईटी कंपनी Oracle...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵