back to top
32.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अमृत भारत के रूप में विकसित होंगे पूर्वोत्तर रेलवे के 48 स्टेशन, यहां देखें पूरी लिस्ट

इस साल के बजट में देश के 1275 स्टेशनों को अमृत भारत के रूप में विकसित करने की घोषणा हुई है। इन स्टेशनों पर यात्रियों को एयरपोर्ट की तर्ज पर उच्चस्तरीय सुविधाएं देने की व्यवस्थाएं भी मिलेंगी।

गोरखपुर, एजेंसी। केंद्रीय बजट में देशभर के 1275 स्टेशनों को अमृत भारत के रूप में विकसित करने की घोषणा हुई है। इसमें पूर्वोत्तर रेलवे के 48 स्टेशन भी शामिल हैं। ये सभी स्टेशन लखनऊ, वाराणसी और इज्जतनगर मंडल के हैं। रेल प्रशासन ने इन स्टेशनों का प्रस्ताव तैयार कर बोर्ड को भेजा है। बजट में स्टेशनों के पुनर्विकास योजना के लिए भी धन मिला है। इससे पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर, गोंडा, छपरा, गोमती नगर, लखनऊ और काठगोदाम जैसे कुल छह स्टेशनों के विकास का रास्ता साफ हुआ है।

पूर्वोत्तर रेलवे के 36 स्टेशनों पर लगेगा सोलर पैनल

इधर, नवनिर्माण के लिए रेलवे के 8 विभागों की संयुक्त टीम गति शक्ति यूनिट के रूप में कार्य कर रही है। दिसंबर 2023 तक सभी रेलमार्गों का विद्युतीकरण पूरा करने के लिए विशेष धन आवंटित हुआ है। पूर्वोत्तर रेलवे में बचे 10% मार्ग इस वर्ष विद्युतीकृत कर लिए जाएंगे। बजट में ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता पर भी बल दिया गया। इस वर्ष पूर्वोत्तर रेलवे के 36 स्टेशनों पर सोलर पैनल भी लगाए जाएंगे।

ये हैं प्रस्तावित स्टेशन

लखनऊ मंडल के रेल स्टेशनों में मगहर, बस्ती, तुलसीपुर, बढ़नी, सिद्धार्थनगर, स्वामी नारायण छपिया, बलरामपुर, लखीमपुर, खलीलाबाद, रामघाट, बहराइच, गोला गोकर्णनाथ, मैलानी, सीतापुर, बादशाहनगर, ऐशबाग, लखनऊ सिटी व डालीगंज शामिल हैं।

वाराणसी मंडल के रेल स्टेशन बनारस, वाराणसी सिटी, मऊ, सीवान, बलिया, देवरिया सदर, आजमगढ़, बेल्थरा रोड, गाजीपुर सिटी, सलेमपुर, कप्तानगंज, भटनी, मैरवा, सुरेमनपुर और थावे को भी इसमें जगह मिली है।

इज्जतनगर मंडल में आने वाले इज्जतनगर, फर्रुखाबाद, कासगंज, बरेली सिटी, कन्नौज, काशीपुर, पीलीभीत, लाल कुआं, बदायूं, बहेड़ी, हाथरस सिटी, गुरु सहायगंज, किच्छा, कायमगंज और टनकपुर रेल स्टेशन को भी अमृत भारत के रूप में विकसित किया जाएगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Wamiqa Gabbi की Bhooth Bangla रिलीज होने को तैयार, फिल्म से पहले देखें एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi)...

CBSE का बड़ा फैसला: कक्षा 6 से तीसरी भाषा अनिवार्य, स्कूलों को तुरंत लागू करने के निर्देश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने...

Sonarpur South Seat: BJP vs TMC में कांटे की टक्कर, किसके हाथ आएगी जीत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे...

2026-27 में बॉक्स ऑफिस पर Mythological Movies का मेला? Ramayana के अलावा रिलीज होगी ये फिल्में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

Political Kissa: लालू के साथी, फिर उनके विरोधी- जानिए नीतीश कुमार का पूरा राजनीतिक किस्सा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में Nitish Kumar...

Justice Yashwant Verma Resign: कैश कांड में फंसे जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, महाभियोग की प्रक्रिया के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा...

Pawan Khera Bail: Telangana High Court से मिली अग्रिम जमानत, Himanta Biswa Sarma की पत्नी की FIR का मामला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को बड़ी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵