back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दो दिवसीय दौरे पर असम जाएंगे अमित शाह

नई दिल्ली, 8 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को असम के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे। सोमवार की सुबह वह मनकाचर सीमा चौकी का दौरा करेंगे। इस दौरान वह बीएसएफ अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे और सुरक्षा स्थिति की समीक्षा भी करेंगे। इसके बाद, वह बीएसएफ की सेंट्रल वर्कशॉप और स्टोर के शिलान्यास समारोह में भाषण देंगे। यही नहीं, वह केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल कैंटीन में खादी और ग्रामीण उद्योग उत्पादों का भी शुभारंभ करेंगे। दूसरे दिन, शाह जनगणना कार्यालय का उद्घाटन करने जाएंगे। लेकिन अमीगांव, गुवाहाटी में वह वर्चुअल मोड के जरिए सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) भवनों का उद्घाटन करेंगे और भाषण भी देंगे। अमित शाह शाम को गुवाहाटी में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल और राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय का भी उद्घाटन करेंगे। मंगलवार को वह असम पुलिस की औपचारिक परेड में शामिल होंगे और उन्हें संबोधित करेंगे। बाद में, वह असम पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के साथ दोपहर का भोजन करेंगे। असम में हेमंत बिस्वा सरमा सरकार के एक साल पूरे होने के मौके पर शाह दोपहर करीब 1.30 बजे खानापारा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह सार्वजनिक सभागार, मेट्रो कार्यालय, पुलिस आयुक्तालय भवन और गुवाहाटी पुलिस रिजर्व भवन की आधारशिला रखेंगे। –आईएएनएस पीके/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

इस फ्लॉप फिल्म के बाद एक्टर ने बदला नाम की स्पेलिंग, कुछ ऐसा रहा Emraan Hashmi का करियर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में रोमांटिक छवि...

सिर्फ कॉफी के इस्तेमाल से आपके बाल बनेंगे सिल्की और डैंड्रफ फ्री

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में बाल...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵