back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नक्सली हमले को देखते हुए दिल्ली लौटे अमित शाह, कहा- जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा

नई दिल्ली, 04 अप्रैल (हि.स.)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह असम विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के अभियान को बीच में छोड़कर छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुए नक्सल हमले को देखते हुए दिल्ली लौट आए हैं। इसी बीच गृह मंत्री ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि छत्तीसगढ़ में हुए नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों को वह श्रद्धांजलि देते हैं तथा उनके परिजनों और देश को विश्वास दिलाते हैं कि उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ जारी देश की लड़ाई अब और अधिक मजबूत होगी और किसी निर्णायक बिंदु पर पहुंचेगी। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने अमित शाह के दिल्ली लौटने के समाचार की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी तीन रैलियों में से एक को ही संबोधित किया था। वह छत्तीसगढ़ हमले को देखते हुए अपनी बाकी दो रैलियों को छोड़ दिल्ली आ रहे हैं। इससे पूर्व गृह मंत्री ने आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से टेलीफोन पर बीजापुर में हुई नक्सली हमले को लेकर विस्तृत बातचीत की थी। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार अमित शाह ने बघेल से बातचीत में मुठभेड़ के बाद स्थिति का भी जायजा लिया। वहीं मुख्यमंत्री ने गृहमंत्री को बताया कि केवल नक्सलियों ने अपनी मौजूदगी दिखाने के लिए हिंसा का रास्ता बनाया है। लोगों का नक्सलियों की विचारधारा से मोहभंग होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों का मनोबल बहुत ऊंचा है और वे नक्सल के खिलाफ इस लड़ाई में जीत हासिल करेंगे। वहीं गृह मंत्री ने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि नक्सल के खिलाफ इस लड़ाई में केंद्र पूरी तरह से उनके साथ खड़ा है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुए हमले में सुरक्षा बल के 24 जवान शनिवार को शहीद हो गए थे। छत्तीसगढ़ पुलिस के अनुसार इसमें सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन के 9, डीआरजी के 8 जवान, एसटीएफ के 6 और बस्तरिया बटालियन के एक जवान शामिल हैं। हिन्दुस्थान समाचार/अनूप

Advertisementspot_img

Also Read:

मजदूरों को पहले मिलेगा सिलेंडर, 3 महीने की खपत से तय होगा अगला सिलेंडर, जानिए क्या है ये नई गैस पॉलिसी जो दिल्ली में...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडर को लेकर सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। नई पॉलिसी के तहत अब गैस का...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵