back to top
32.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अमित शाह ने चंडीगढ़ में एकीकृत कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का शुभारंभ किया

चंडीगढ़ , 27 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने चंडीगढ़ में रविवार को एकीकृत कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) सहित कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। गृहमंत्री ने कहा कि एकीकृत कमांड एंड कंट्रोल सेंटर आने वाले दिनों में चंडीगढ़ में नागरिक प्रशासन के सभी क्षेत्रों में आमूलचूल परिवर्तन लाएगा। इस परियोजना के तहत पूरे शहर में दो हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। एक ही कमांड सेंटर से बहुत सारी नागरिक सुविधाओं की मॉनिटरिंग होगी और साथ ही इन्हें अपग्रेड करने की भी व्यवस्था होगी। इस कमांड सेंटर से ट्रैफिक के नियमों को तोड़ने पर घर पर चालान भेजने की व्यवस्था भी जल्द शुरू हो सकती है। इससे चंडीगढ़ की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी और किसी लापता वस्तु के नजर आने पर वहां पुलिस टीम भेजी जा सकेगी। यह सेंटर जल, बिजली, सीवेज, ठोस कचरा प्रबंधन, परिवहन, ई-मेल गवर्नेस, पार्किं ग और पब्लिक बाइक शेयरिंग से भी जुड़ा है, ताकि इन सभी सेवाओं की प्रभावी निगरानी की जा सके और आंकड़ों का सटीक विश्लेषण किया जा सके। पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित के साथ पहुंचे गृहमंत्री ने कॉमर्स कॉलेज के एक हॉस्टल ब्लॉक की भी आधारशिला रखी। केंद्रीय मंत्री ने करोड़ों रुपये के विकास कार्यो का लोकार्पण और शिलान्यास किया, जिनमें वर्कशॉप और बस डिपो बनाने, पुलिसकर्मियों के लिए 200 आवास निर्मित करने की परियोजना भी शामिल है। –आईएएनएस एकेएस/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के बाहर एक धमाके (Chandigarh Blast) की आवाज सुनाई दी है। जिसके बाद बाहर खड़ी गाड़ियों...
spot_img

Latest Stories

CBSE का बड़ा फैसला: कक्षा 6 से तीसरी भाषा अनिवार्य, स्कूलों को तुरंत लागू करने के निर्देश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने...

Sonarpur South Seat: BJP vs TMC में कांटे की टक्कर, किसके हाथ आएगी जीत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे...

2026-27 में बॉक्स ऑफिस पर Mythological Movies का मेला? Ramayana के अलावा रिलीज होगी ये फिल्में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

Political Kissa: लालू के साथी, फिर उनके विरोधी- जानिए नीतीश कुमार का पूरा राजनीतिक किस्सा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में Nitish Kumar...

Justice Yashwant Verma Resign: कैश कांड में फंसे जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, महाभियोग की प्रक्रिया के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा...

Pawan Khera Bail: Telangana High Court से मिली अग्रिम जमानत, Himanta Biswa Sarma की पत्नी की FIR का मामला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को बड़ी...

RR vs RCB: गुवाहाटी में रन बरसने तय, जानें पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 का 16वां...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵