back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अमित शाह ने NCP(SP) के अध्यक्ष को कहा था भ्रष्टाचारियों का मुखिया, पवार ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा- ऐसा व्यक्ति..

Amit Shah: अब जाकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के मुखिया शरद पवार ने अमित शाह के इस विवादित बयान को लेकर चुप्पी तोड़ी है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश के गृह मंत्री अमित शाह ने 21 जुलाई 2024 को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के मुखिया शरद पवार को भ्रष्टाचार का सरगना बताया था। अमित शाह के इस विवादित बयान के बाद विपक्ष में इसको लेकर काफी नाराजगी थी। उनके इस विवादित बयान ने महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मचा दी थी। अब जाकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के मुखिया शरद पवार ने अमित शाह के इस विवादित बयान को लेकर चुप्पी तोड़ी है।

गृह मंत्री को सुप्रीम कोर्ट के वर्ष 2010 के आदेश की याद दिला दी

शरद पवार ने अमित शाह के विवादित बयान का जवाब देते हुए गृह मंत्री को सुप्रीम कोर्ट के वर्ष 2010 के आदेश की याद दिला दी। जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह को गुजरात में सोहराबुद्दीन शेख मुठभेड़ मामले में अपने गृह राज्य से 2 साल के लिए बाहर कर दिया गया था, अर्थात उन्हें गुजरात से दो साल के लिए निष्कासित कर दिया गया था। वहीं बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह को वर्ष 2014 में सोहराबुद्दीन शेख मुठभेड़ मामले में बरी कर दिया गया था। 

अमित शाह देश को गलत राह पर ले जाएंगे

इसी को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के मुखिया शरद पवार ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह के लिए कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने कुछ दिन पहले मुझपर आरोप लगाए थे कि मै देश के सभी भ्रष्ट लोगों का सरगना हूं। इसके बाद शरद पवार ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा कि कितनी अजीब बात है कि देश के गृह मंत्री ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने गुजरात के कानून का गलत प्रयोग किया था। जिसके लिए सर्वोच्च न्यायालय ने उन्हें उनके गृह राज्य गुजरात से निष्कासित कर दिया था। 

शरद पवार ने आगे कहा कि जिस व्यक्ति को उसके गृह राज्य से निकाल दिया गया था। वह आज देश का गृह मंत्री है। उन्होंने कहा कि आप खुद ही सोच सकते हैं हम किस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। शरद पवार ने आगे कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि अमित शाह देश को गलत राह पर ले जाएंगे। हम सबको इस तरफ ध्यान देना चाहिए।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

राज्यसभा को लेकर सस्पेंस बरकरार, शिवसेना UBT की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं– ‘मैं उसे लेकर कोई…’

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। 7 सीटों पर होने वाले चुनाव के बीच सबसे ज्यादा...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...