back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

संसद में लोकसभा अध्यक्ष के अधिकार पर अखिलेश यादव के बोल से अमित शाह भड़के, कहा- गोलमोल बातें न करें….

Amit Shah: आप इस तरह से गोलमोल बातें न करें। आप कोई लोकसभा अध्यक्ष के अधिकार के सरंक्षक नहीं हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सरकार ने संसद में 8 अगस्त 2024 को वक्फ अमेंडमेंट बिल 2024 को पेश किया। वहीं इस बिल को लोकसभा में पेश करने के बाद विपक्ष ने इस बिल पर अपनी आपत्ति जताई। समाजवादी पार्टी के मुखिया और लोकसभा सांसद अखिलेश यादव ने वक्फ अमेंडमेंट बिल 2024 का खुलकर विरोध किया। जिसके बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के बीच इस बिल को लेकर काफी हंगामा हो गया। यही नहीं इस बिल को लेकर अखिलेश यादव और गृह मंत्री अमित शाह के बीच बहस छिड़ गयी।   

बिल में संशोधन बड़ी सोची समझी राजनीति के तहत किया जा रहा है:अखिलेश

समाजवादी पार्टी के मुखिया और लोकसभा सांसद अखिलेश यादव ने वक्फ अमेंडमेंट बिल 2024 का विरोध किया और कहा कि इस बिल में संशोधन बड़ी सोची समझी राजनीति के तहत किया जा रहा है। अखिलेश यादव ने अपनी बात पर जोर देने के लिए एक जिलाधिकारी का उदाहरण देते हुए कहा कि अगर आप एक जिलाधिकारी को सारी शक्ति दे देंगे तो आपको पता होगा कि एक जगह पर जिलाधिकारी ने अपनी शक्ति का किस तरह दुरुपयोग किया था। जिसकी वजह से हमारी आज और आने वाली पीढ़ी तक को इसका सामना करना पड़ा। अखिलेश यादव ने इसके बभाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा इस बिल को अपने हताश, निराश और चंद कट्टर समर्थकों के तुष्टिकरण के लिए ला रही है।ाद

आप कोई लोकसभा अध्यक्ष के अधिकार के सरंक्षक नहीं हैं: अमित शाह

वहीं समाजवादी पार्टी के मुखिया और लोकसभा सांसद अखिलेश यादव ने वक्फ अमेंडमेंट बिल 2024 का खुलकर विरोध किया और इसको लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की तरफ इशारा करते हुए कहा कि आज आपके और हमारे अधिकार काटे जा रहे हैं। अखिलेश यादव ने लोकसभा अध्यक्ष की तरफ देखते हुए कहा कि याद कीजिए मैने आपसे एक बार कहा था कि आप लोकतंत्र के न्यायधीश हैं, मैने सुना है कि ये लॉबी आपके भी कुछ अधिकार छिनने जा रही है। हमें आपके लिए भी लड़ना पड़ेगा। मै वक्फ अमेंडमेंट बिल 2024 का विरोध करता हूं। 

यह बात समाजवादी पार्टी के मुखिया और लोकसभा सांसद अखिलेश यादव ने इशारों इशारों में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के लिए कही थी। जिसके बाद गृहमंत्री अमित शाह ने गुस्से में अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकसभा अध्यक्ष के अधिकार, केवल विपक्ष के लिए नहीं हैं, बल्कि हम सबके लिए हैं। आप इस तरह से गोलमोल बातें न करें। आप कोई लोकसभा अध्यक्ष के अधिकार के सरंक्षक नहीं हैं। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://raftaar.in/

Advertisementspot_img

Also Read:

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे अखिलेश यादव, 28 मार्च को PDA भागीदारी रैली

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अभी से अपनी रणनीति तेज कर दी है। सपा अध्यक्ष...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...