नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडिगो एयरलाइंस का संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार चार दिनों से बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द हो रही हैं, जिससे हजारों यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को जहां करीब 1000 उड़ानें रद्द हुई थीं, वहीं आज भी 452 फ्लाइट्स कैंसिल की गई हैं। एयरपोर्ट्स पर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।
15 दिसंबर तक स्थिति सामान्य होने की उम्मीद: इंडिगो CEO
इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने यात्रियों से माफी मांगते हुए कहा है कि कंपनी की ऑपरेशनल दिक्कतों में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि 10 से 15 दिसंबर के बीच हालात पूरी तरह सामान्य हो सकते हैं। हालांकि फिलहाल यात्रियों की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं।
SpiceJet चलाएगी 100 अतिरिक्त उड़ानें
इंडिगो संकट के बीच यात्रियों को राहत देने के लिए स्पाइसजेट ने 100 अतिरिक्त उड़ानें चलाने का ऐलान किया है। हालांकि इस बीच फ्लाइट टिकटों के दामों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी भी देखने को मिल रही है, जिससे आम यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।
रेलवे ने भी संभाला मोर्चा, स्पेशल ट्रेनों का ऐलान
फ्लाइट्स रद्द होने से परेशान यात्री अब ट्रेनों का रुख कर रहे हैं. इसे देखते हुए भारतीय रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. इसके अलावा 37 ट्रेनों में 116 अतिरिक्त कोच लगाए जा रहे हैं दिल्ली से 700 से 1000 किलोमीटर की दूरी वाली ट्रेनों में टिकटों की मांग अचानक बढ़ गई है रेलवे सूत्रों के मुताबिक कल से ही ट्रेनों में टिकटों की डिमांड तेजी से बढ़ी है।
कहां से कितनी उड़ानें रद्द हुईं?
आज देश के कई बड़े शहरों से इंडिगो की फ्लाइट्स रद्द की गई हैं दिल्ली 86 उड़ानें रद्द 37 जाने वाली 49 आने वाली मुंबई: 109 फ्लाइट्स रद्द 51 आगमन 58 प्रस्थान अहमदाबाद: 19 फ्लाइट्स रद्द 7 आने वाली, 12 जाने वाली) तिरुवनंतपुरम: 6 फ्लाइट्स रद्द इन शहरों में सबसे ज्यादा असर इंडिगो के ऑपरेशन फेल होने का असर देश के लगभग सभी बड़े रूट्स पर पड़ा है दिल्ली से मुंबई, दिल्ली से कोलकाता, दिल्ली से जयपुर, दिल्ली से अहमदाबाद, दिल्ली से जम्मू, दिल्ली से श्रीनगर, दिल्ली से बेंगलुरु, दिल्ली से हैदराबाद, दिल्ली से चेन्नई, इन सभी रूट्स पर अब बड़ी संख्या में यात्री ट्रेन से सफर कर रहे हैं।





